एरिका फर्नांडिस किसे कर रही हैं डेट

बॉलीवुडएरिका फर्नांडिस किसे कर रही हैं डेट

Date:


एरिका फर्नांडिस किसे कर रही हैं डेट

सीरियल ‘कसौटी जिंदगी के 2’ में नजर आ रही एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस अपने टीवी सीरियल से ज्यादा लिंकअप की खबरों के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। बीते कुछ समय में एरिका फर्नांडिस का नाम शहीर शेख और पार्थ समथान जैसे सितारों के साथ जुड़ चुका है। सीरियल ‘कसौटी जिंदगी के 2’ की शुटिंग शुरु होने के बाद से ही एरिका फर्नांडिस का नाम उनके कोस्टार पार्थ समथान के साथ जोड़ा जा रहा है। इतना ही नहीं इन दोनों सितारों के तो ब्रेकअप की खबरों ने भी जमकर सुर्खियां बटोरी थी।

इसी बीच एरिका फर्नांडिस ने इस बात का खुलासा कर दिया है कि वह बीते तीन साल से किसी को डेट कर रही हैं और वो शहीर शेख और पार्थ समथान में से कोई नहीं है। सिड कनन के साथ किए गए लाइव चैट में एरिका फर्नांडिस ने इस बात का खुलासा किया है। एरिका फर्नांडिस ने बताया है कि, ‘मैं बीते तीन साल से किसी को डेट कर रही हूं। इस बारे में किसी को कुछ नहीं पता है क्योंकि वह टीवी इंडस्ट्री का नहीं है।’

आगे एरिका फर्नांडिस ने बताया कि, ‘समय बीतने के साथ साथ हम दोनों का रिश्ता मजबूत होता चला जा रहा है। हर रिश्ते में उतार चढ़ाव तो आते ही हैं लेकिन हर दोनों ने इस रिश्ते को अच्छे से संभाला है। हम दोनों एक दूसरे के दोस्त भी हैं। हम दोनों को साथ रहना पसंद है। हम एक दूसरे को बेहतर तरीके से समझते हैं। अगर एक को गुस्सा आ रहा है तो दूसरा उसे शांत करने की कोशिश में जुट जाता है। ऐसे में लड़ाई का तो कोई मतलब ही नहीं है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related