‘बिग बॉस ओटीटी 2‘ का ग्रैंड फिनाले 13 अगस्त को है और इस बीच मेकर्स वाइल्ड कार्ड एंट्री कर रहे हैं। हाल ही में एल्विश यादव, आशिका भाटिया और पलक पुरसवानी ने वाइल्ड कार्ड एंट्री की। अब एक और वाइल्ड कार्ड एंट्री हो रही है. ये हैं ‘बीसी आंटी’ के नाम से मशहूर स्नेहिल दीक्षित मेहरा। वह सिद्धार्थ शुक्ला के एक टीवी शो की राइटर भी रह चुकी हैं और उनके वीडियो लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं.
बिग बॉस ओटीटी 2 शो 17 जून को शुरू हुआ था, जिसे दो हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया था. बिग बॉस के घर से तीन लोग बेघर हुए थे, जिनमें से एक यानी पलक पुरसवानी की वापसी हो गई है। जबकि साइरस ब्रोचा को परिवार में मेडिकल इमरजेंसी के कारण बाहर भेजा गया था। इस हिसाब से देखा जाए तो अब तक केवल दो ही एलिमिनेशन हुए हैं। घर में बाकी सभी कंटेस्टेंट मौजूद हैं और मेकर्स एक के बाद एक चार वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर आए हैं.
बिग बॉस ओटीटी 2 में स्नेहिल मेहरा की एंट्री
आपको बता दे कि शो में एक और वाइल्ड कार्ड एंट्री होने जा रही है, जी हा स्नेहिल दीक्षित मेहरा वाइल्ड कार्ड के रूप में जल्द ही एंट्री लेने जा रही हैं। शो में उनकी एंट्री कब होगी ये अभी नहीं बताया गया है. लेकिन ‘बिग बॉस ‘ के मुताबिक, वह ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ की कंफर्म वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट हैं। आइए आपको बताते हैं कौन हैं स्नेहिल मेहरा.
कौन हैं स्नेहिल मेहरा?
स्नेहिल मेहरा एक अभिनेत्री, कंटेंट क्रिएटर, लेखिका और क्रिएटिव डायरेक्टर हैं। वह एकता कपूर के ऑल्ट बालाजी की कंटेंट हेड भी रह चुकी हैं। स्नेहिल को लोग ‘बीसी आंटी’ के नाम से जानते हैं। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं. यहां BC का मतलब भेरी क्यूट है।
संजय लीला भंसाली के साथ काम किया
स्नेहिल मेहरा ने निर्देशक संजय लीला भंसाली प्रोडक्शंस के साथ एसोसिएट डायरेक्टर के रूप में भी काम किया है।
लॉकडाउन के दौरान लोकप्रियता
कोरोना के दौरान लगे लॉकडाउन के दौरान ‘बीसी आंटी’ का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें क्वारनटीन जोशी, कोविड अवस्थी, कोरोना पाल सिंह और आत्मनिर्भर केलावाला जैसे नामों का जिक्र था. उन्होंने स्नेहिल को मशहूर कर दिया था.
‘अपहरण ‘ में काम, इस शो के लिए लिखी कहानी
स्नेहिल मेहरा ने वेब सीरीज ‘अपहरण’ में भी काम किया है। उन्होंने कुछ टीवी धारावाहिकों के लिए पटकथाएं भी लिखी हैं, जिनमें ‘दिल से दिल तक’ भी शामिल है। इस शो में सिद्धार्थ शुक्ला मुख्य भूमिका में थे.
स्नेहिल मेहरा बनना चाहती थीं न्यूज एंकर
स्नेहिल मेहरा एक समय न्यूज एंकर बनना चाहती थीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्होंने ये फैसला छह साल की उम्र में ही कर लिया था. वह रोजाना दर्पण के सामने समाचार पढ़ने का अभ्यास करती थी। लेकिन स्नेहिल के पिता चाहते थे कि वह प्रोफेशनल डिग्री हासिल करें। इसलिए स्नेहिल मेहरा ने इंजीनियरिंग की डिग्री ली ।
रोजाना 200 रुपये मिलते थे
बाद में स्नेहिल मेहरा ने एक न्यूज चैनल में इंटर्नशिप की। तब उन्हें रोजाना 200 रुपये और कुछ खाने के कूपन मिलते थे। लेकिन अब स्नेहिल लेखक बनकर ज्यादा खुश हैं। स्नेहिल ने सोशल मीडिया पर अपनी कॉमेडी और वीडियो से लोगों का खूब दिल जीता है. अब देखना यह होगा कि वह ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में क्या कमाल दिखाएंगी।

