WHO ने रेमेडिसविर को Prequalification List लिस्ट से किया बाहर

फीचर्डWHO ने रेमेडिसविर को Prequalification List लिस्ट से किया बाहर

Date:


WHO ने रेमेडिसविर को Prequalification List लिस्ट से किया बाहर

जिनेवा: विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि उसने Gilead Sciences के एंटीवायरल ड्रग रेमेडिसविर को अपनी (Prequalification List) लिस्ट से बाहर कर दिया है . बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की यह लिस्ट विकासशील देशों द्वारा खरीद के लिए बेंचमार्क के रूप में उपयोग की जाने वाली दवाओं की एक आधिकारिक सूची है.

डब्ल्यूएचओ के प्रवक्ता तारिक जसारेविक ने कहा कि, हमने रेमेडिसविर को Prequalification List से सस्पेंड कर दिया है. यह निलंबन उन देशों के लिए एक संकेत है कि इलाज के दिशानिर्देंशों के अनुसार WHO देशों को कोरोना के इलाज के लिए रेमेडिसविर दवा खरीदने की सलाह नहीं देता है.

इससे पहले शुक्रवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी थी कि एंटीवायरल दवा रेमेडिसविर का इस्तेमाल कोविड रोगियों के इलाज के लिए नहीं किया जाना चाहिए, चाहें वे कितने भी बीमार क्यों न हों क्योंकि इसका कोई सबूत नहीं है कि यह वायरस से लड़ने में काम करता है. बीते दिनों कोरोना के मामले बढ़ने के बाद भारत में रेमेडिसविर की मांग तेजी से बढ़ गई थी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...