बाइडेन से व्हाइटहॉउस अब बस चंद क़दम दूर, पेंसिल्वेनिया और जॉर्जिया में बनाई बढ़त

फीचर्डबाइडेन से व्हाइटहॉउस अब बस चंद क़दम दूर, पेंसिल्वेनिया और जॉर्जिया...

Date:


बाइडेन से व्हाइटहॉउस अब बस चंद क़दम दूर,  पेंसिल्वेनिया और जॉर्जिया में बनाई बढ़त

वाशिंगटनः अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन आगे निकल गए हैं। पेंसिल्वेनिया और जॉर्जिया में बढ़त बना ली है। जॉर्जिया प्रांत में मतगणना में अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रपं से आगे हो गए हैं।

बाइडन को बढ़त
बाइडन ने गिने गए मतों में ट्रंप पर बढ़त बना ली। ट्रंप के लिए जॉर्जिया प्रांत में जीतना जरूरी है। यह लंबे समय से रिपब्लिकन पार्टी का गढ़ रहा है। बाइडन को अब 917 वोट की बढ़त है। इस मुकाबले में जीत किसकी होगी यह कहना अभी जल्दबाजी होगी क्योंकि हजारों वोटों की गिनती अभी बाकी है।

विस्कॉन्सिन-मिशीगन में जीत
बाइडन 270 इलेक्टोरल कॉलेज वोट की ओर बढ़ रहे हैं जो राष्ट्रपति के तौर पर निर्वाचित होने के लिए जरूरी है। उन्होंने विस्कॉन्सिन और मिशीगन में जीत हासिल कर ली है। अमेरिका के जॉर्जिया में बड़ा उलटफेर हो गया है। अभी तक यहां डोनाल्ड ट्रंप आगे चल रहे थे, लेकिन अब जो बाइडन ने बढ़त बना ली है, जो बाइडेन करीब 1 हजार वोटों से आगे हैं और यहां पर 99 फीसदी वोट गिने जा चुके हैं, अगर जो बाइडेन यहां जीतते हैं तो उन्हें 16 इलेक्टोरल वोट मिल जाएंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...