चाहें हमें मार दें, या गाड़ दें, कोई फर्क नहीं पड़ता

उत्तर प्रदेशचाहें हमें मार दें, या गाड़ दें, कोई फर्क नहीं पड़ता

Date:


चाहें हमें मार दें, या गाड़ दें, कोई फर्क नहीं पड़ता

  • लखीमपुर जाने के लिये राहुल गांधी ने पकड़ी जिद

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में किसानों को जीप से कुचला जा रहा है। लखनऊ जाने वाले प्रधानमंत्री लखीमपुर खीरी जाने से परहेज कर रहे हैं। किसानों के मुद्दे को लेकर प्रियंका आंदोलन कर रही है। चाहे तो हमें मार दिया जाये जा जमीन में गाड़ दिया जाये इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता।

Read also: कांग्रेस का 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बुधवार को लखीमपुर खीरी जाएगा

लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद वहां जाने का प्रयास कर रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी लखीमपुर कूच करने की तैयारी कर रहे हैं। आज लखनऊ की ओर रवाना होने से पहले पत्रकारा वार्ता को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने लखीमपुर हिंसा को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।

राहुल ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों पर अत्याचार किया जा रहा है। किसानों की ताकत को न समझ पाने वाली भाजपा सरकार दकमनकारी नीति अपना रही है। भूमि अधिग्रहण बिल का वापस लेकर किसानों को परेशानी में डालने वाली भाजपा सरकार ने काले कृषि कानून लाकर उनकी आजीविका पर हमला बोला है। इस सरकार में रेप करने वाले, किसानों की हत्या करने वाले जेल से बाहर रहते हैं और जो लोग कुछ नहीं करते उन्हें जेल में बंद कर दिया जाता है।

Read also: वकीलों की सीजेआई से अपील : लखीमपुर खीरी हिंसा की शीर्ष अदालत की निगरानी में हो सीबीआई जांच

गौरतलब है कि आज प्रियंका गांधी के पति राॅबर्ट वाड्रा को भी सीतापुर जाने से रोक दिया गया। उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट कर बताया कि उन्हें प्रियंका से मिलने की अनुमति नहीं दी गयी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...