कहा बहराइच जाकर दिवंगत किसानों के परिवार से मिल सकते हैं
लखीमपुर खीरी। योगी सरकार द्वारा लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत देने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और सांसद राहुल गांधी देर रात तिकुनिया गांव पहुंचे। वहां राहुल-प्रियंका गांधी ने मृत किसानों के परिवार से मुलाकात कर उनको सांत्वना दी।
पद हो या न हो, राहुल और प्रियंका के साथ खड़ा रहूंगा : सिद्धू
राहुल-प्रियंका गांधी का काफिला सबसे पहले पलिया के चैकाघाट पहुंचा और उन्होंने हिंसा में जान गंवाने वाले किसान लवप्रीत के परिवार से मुलाकात की। भावुक क्षणों में राहुल-प्रियंका ने लवप्रीत के माता-पिता को गले से लगा लिया। इसके बाद धौरहरा के गांव रमनदीप पुरवा में शहीद किसान नक्षत्र सिंह और पत्रकार रमन कश्यप के यहां भी राहुल-प्रियंका गांधी पहुंचे और अपनी संवेदनाएं अर्पित की। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, केसी वेणुगोपाल, रणदीप सुरजेवाला भी राहुल-प्रियंका गांधी के साथ रहे। बताया गया कि कल राहुल-प्रियंका गांधी बहराइच जाकर वहां दलजीत और गुरविंदर के परिवार से मुलाकात कर सकते हैं।
साॅरी रमन, क्योंकि तुम किसान नहीं थे…
वहीं सड़क के रास्ते लखीमपुर खीरी जाने का प्रयास कर रहे कांग्रेस नेता सचिन पायलट और प्रमोद कृष्णम को पुलिस ने मुरादाबाद में रोक दिया। उन्हें पुलिस हिरासत में लेकर सर्किट हाउस में रखा गया है।

