Meerut Murder Cases: मेरठ में कब थमेंगी हत्याओं की ताबड़तोड़ वारदातें

मेरठ रीजनMeerut Murder Cases: मेरठ में कब थमेंगी हत्याओं की ताबड़तोड़ वारदातें

Date:

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर मेरठ इन दिनों हत्याओं की ताबड़तोड़ वारदातों से काफी चर्चित है, पुलिस एक केस को सुलझा नहीं पाती कि कहीं दूसरी हत्या हो जाती है. हम अगर पिछले दो दिनों की बाद करें तो पांच हत्याओं ने लोगों में दहशत पैदा कर दी है. हालाँकि पुलिस दावा कर रही है कि उसने इन पांच हत्या के मामलों में चार को सुलझा लिया है, सिर्फ एक ही केस अभी अनसुलझा है और उसे भी जल्द सुलझा लिया जायेगा। लेकिन सवाल तो यह उठता है कि हत्याओं का यह सिलसिला जारी क्यों है, बदमाशों के हौसले इतने बुलंद कैसे हैं कि वह एक के बाद एक जघन्य अपराध करते चले जा रहे हैं और पुलिस उन्हें सुलझाने के दावे भर कर रही है. 

हत्याओं की ताबड़तोड़ वारदातों तो से परेशान तो खैर पुलिस भी है मगर अपने को बचाने के लिए वह इन वारदातों के विभिन्न कारणों का सहारा ले रही है, पुलिस के मुताबिक यह सभी हत्याएं या तो पारिवारिक रंजिश में हुई हैं या फिर इसके पीछे पैसे का लेनदेन एक वजह बड़ी वजह है. एसएसपी मेरठ रोहित सिंह इनमें से चार हत्याओं के खुलासे का दावा कर रहे हैं और पांचवें मामले का जल्द पटापेक्ष करने की बात कह रहे हैं. एसएसपी के मुताबिक इनमें से दो हत्याएं के पीछे पैसों का लेनदेन है जबकि दो हत्याओं के पीछे पारिवारिक कारण और इन चारों केस का खुलासा किया जा चूका है.

Read also: UP BJP New President: भूपेंद्र सिंह चौधरी बुलाए गए दिल्ली, बन सकते हैं यूपी BJP अध्यक्ष

एसएसपी के मुताबिक पांचवां मामला जो मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में हुआ था, अभी उसका खुलासा होना बाक़ी है. बता दें कि 23 अगस्त को किराना व्यापारी निजामुद्दीन की उस समय हत्या हुई थी जब वह अपने घर के बाहर शाम को टहल रहे थे तभी कुछ अज्ञात बदमाशों ने मोहम्मद निजामुद्दीन पर पहले तो धारदार हतियार से हमला किया मगर जब देखा कि वह जीवित हैं तो फिर गोली मरकर फरार हो गए. हमले में व्यापारी की मौके पर मौत हो गई थी. पुलिस अपनी सफाई में लाख बहाने बनाये मगर कानून व्यवस्था पर बड़े बड़े दावे करने वाली इस सरकार में हत्याओं की यह सिलसिलेवार वारदातें मेरठ पुलिस पर सवालिया निशाँ तो ज़रूर उठा रही हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related