Very Very Special Laxman संभालेंगे एशिया कप में हेड कोच की ज़िम्मेदारी

स्पोर्ट्सVery Very Special Laxman संभालेंगे एशिया कप में हेड कोच की ज़िम्मेदारी

Date:

वैरी वैरी स्पेशल लक्ष्मण को अब एशिया कप में कुछ स्पेशल करने की ज़िम्मेदारी सौंपी गयी है, लक्ष्मण को यह आकस्मिक ज़िम्मेदारी टीम के नियमित हेड कोच राहुल द्रविड़ के कोरोना पॉज़िटिव होने के कारण मिली है. बता दें कि 27 अगस्त से शुरू हो रहे ऐसा कप में 28 अगस्त को एक महामुकाबला होगा जिसमें एशिया की दो चिरप्रतिद्वंदी आपस में टकराएंगी, यह मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जायेगा। 

राहुल द्रविड़ भले ही एशिया कप के उपलब्ध नहीं हैं लेकिन आगे होने वाले टी 20 विश्व कप को देखते हुए बीसीसीआई की मेडिकल टीम लगातार अपने हेड कोच पर नजर रख रही है. फिलहाल टीम को कोच की कमी महसूस न हो इसलिए रणनीति बनाने के लिहाज बोर्ड ने वीवीएस लक्ष्मण को एशिया कप के लिए अंतरिम रूप में यह ज़िम्मेदारी सौंपी है. बता दें कि हाल ही में जिंबाब्वे दौरे पर बतौर कोच सेवाएं देने वाले लक्ष्मण ही थे जिनकी निगरानी में टीम इंडिया ने ज़िम्बाब्वे का 3-0 से सफाया किया. बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा है कि मेडिकल टीम के हरी झंडी दिखाने के बाद राहुल द्रविड़ फिरसे भारतीय टीम से जुड़ जाएंगे. 

Read also: Asia Cup 2022: शाकिब को इस बार फाइनल में हार से आगे बढ़ने की उम्मीद

जानकारी के मुताबिक उप-कप्तान केएल राहुल, दीपक चाहर और आवेश खान के साथ वीवीएस लक्ष्मण हरारे से यूएई के लिए सीधा रवाना होंगे.ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 3-0 से जीत केबाद निश्चित ही वीवीएस लक्ष्मण का हौसला ज़रूर बुलंद होगा लेकिन एशिया कप में उनके रणनीतिक कौशल की असली परीक्षा होगी। परीक्षा की बात है तो टी 20 विश्व कप से पहले विराट कोहली के लिए भी एशिया कप बहुत बड़ा इम्तेहान होगा। जहाँ तक एशिया कप और पाकिस्तान की बात है तो उनका रिकॉर्ड बताता है कि वह पाकिस्तान के लिए जितना खतरनाक हैं उतने ही एशिया कप में उनके कारनामों की भरमार भी है. फिलहाल दोनों पडोसी देशों के करोड़ों फैंस एशिया कप बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं और दुआ कर रहे हैं कि इस एशिया कप के फाइनल में यह दोनों टीमें आपस में भिड़ें क्योंकि अभी तक एशिया कप की खिताबी जंग में दो दोनों टीमें आमने सामने नहीं आयी हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related