सुबह उठते समय रोज बंद होती है नाक तो शरीर में इन बीमारियों का है संकेत

लाइफस्टाइलसुबह उठते समय रोज बंद होती है नाक तो शरीर में इन...

Date:


सुबह उठते समय रोज बंद होती है नाक तो शरीर में इन बीमारियों का है संकेत

मेरठ। इस समय सर्दी,बुखार और खासी जुखाम जैसे आम लक्षणों को कोरोना का लक्षण माना जाता हैं कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्राम में भी ये लक्षण मिल रहे हैं। लकिन कुछ लोगों को सुबह उठते समय बंद नाक जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। बंद नाक से सुबह उठने में परेशानी होती है। ये शरीर की बीमारियों का भी संकेत देती है।

Read also: न्यूजीलैंड ने कोरोना बूस्टर वैक्सीन अंतराल घटाकर 3 महीने किया

अगर सुबह के समय सोकर उठते समय नाक बंद रहती है तो यह कोई साधारण बात नहीं बल्कि एक गंभीर स्वास्थ्य परेशानी का कारण हो सकती है। आपकी बंद नाक किस बीमारी की परत खोलती है। नाक का संबंध केवल सांस लेने से नहीं होता बल्कि इसका संबंध शरीर के स्वास्थ्य पहलुओं से भी होता है जैसे बायां नथुना यानि राइट साइड की नाक शीतलता या चिंतनशील ऊर्जा से और दायां नथुना साहस,सौर ऊर्जा से संबंधित होता है। जिसमें पाचन अगर सुबह जागने के समय दाया नाक बंद हो तो इसका अर्थ है कि हमारे शरीर का पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं कर रहा है। इस बीमारी को चिकित्सक जीईआरडी कहते है। चिकित्सकों के अनुसार नाक में यह समस्या पेट में एसिड बनने के कारण भी होती है जो सांस नली से नाक में जाकर जमा हो जाता है। पाचन तंत्र की इस बीमारी को लोग साधारण सर्दी-जुकाम समझ लेते हैं।

अगर सुबह उठने पर दाया नाक बंद है और सांस लेने में कठिनाई है तो इसके प्रति लापरवाही न बरते। जब तक सही ना हो नानवेज और मसालेदार चीजों से परहेज करें। इसके स्थान पर हल्का खाना लेना चाहिए। वहीं इसके अलावा ग्रीन टी या हर्बल चाय का प्रयोग करना चाहिए। सुबह जब नाक बंद हो जाए तो पहले यह ध्यान दें कि पिछली रात भोजन क्या किया था। लेकिन इसके बाद भी अगर बार—बार हर दिन लगातार नाक बंद रहती है तो साइन के अलावा नाक से जुड़ी कोई बीमारी या गंभीर समस्या हो सकती है। नाक बंद रहने की परेशानी को इसलिए आम नहीं समझना चाहिए और समय पर चिकित्सक से परामर्श जरूर लें।

Read also: भारत में कोरोना मामलों में 3.4 प्रतिशत की कमी, बीते 24 घंटे में मिले 1.61 लाख नए केस

सुबह बंद हो नाक तो ये होती है परेशानी :

सुबह बंद नाक के साथ अगर उठे तो काफी परेशानी होती है। बंद नाक के दौरान घुटन महसूस होती है और सांस में कठिनाई का सामना करना होता है। बंद नाक के कारण मुंह से सांस लेना पड़ता है। जिसका शरीर पर काफी गलत असर पड़ता है। रात में सोते समय अगर आप ठीक से सांस नहीं ले पाते हैं,तो नींद टूट जाती है। बंद नाक के चलते चेहरे की नसों में सूझन आ जाती है। जिससे व्यक्ति परेशानी महसूस करता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related