रसोई Bytes: इस तरह से बनाएंगे पनीर रोल तो आएगा सबको पसंद!!

रसोई Bytesरसोई Bytes: इस तरह से बनाएंगे पनीर रोल तो आएगा सबको पसंद!!

Date:


रसोई Bytes: इस तरह से बनाएंगे पनीर रोल तो आएगा सबको पसंद!!

लाइफस्टाइल डेस्क | Paneer Gravy Roll Recipe – पनीर ज्यादातर लोगो को पसंद होता है, ये कई डिश में इस्तेमाल किया जाता है। इसीलिए आज हम आपको पनीर से बनी एक लाजवाब रेसिपी बातएंगे, इसे आप आसानी से तैयार कर सकते है | तो चलिए जानते है ये टेस्टी रेसिपी।

पनीर रोल के लिए सामग्री : 500 ग्राम पनीर, 3 प्याज, 2 टमाटर काटे हुए, 2 हरी मिर्च, 6 लहसुन की कलियां, अदरक का टुकड़ा, 2 सूखी लाल मिर्च, 2 लौंग, एक दालचीनी का टुकड़ा, 2 छोटी इलायची, लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा चम्मच गरम मसाला पाउडर,  एक चम्मच सौंफ, दही, क्रीम, तेल और नमक स्वादानुसार ।

Read also: Paneer Fried Rice Recipe: राइस में जोड़े प्रोटीन और बनाये यह हेअल्थी और डिलीशियस पनीर फ्राइड राइस

पनीर रोल (Paneer Gravy Roll Recipe):

पैन में तेल गर्म करें, कटे हुए प्याज डालें और भुने। भुने के बाद इसमे लहसुन, अदरक के छोटे टुकड़़ों को भी डाल दे और साथ ही दालचीनी, लौंग, छोटी इलायची डालें। सबको अच्छे से भुने, जब भुन जाएं तो इसमे कटे हुए टमाटर डाल ले। टमाटर पकने के बाद दही और साथ में सूखी लाल मिर्च और हरी मिर्च डालें और पका लें। फिर लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, और नमक डालकर भूनें। जब पक जाए तो  गैस बंद कर इन मसालों को ठंडा कर लें। 

जब सब मसाले ठंडे हो जाए तब इन्हे मिक्सी में डालकर बारीक पेस्ट बना ले। अब आप फिर उसी पैन में तेल गर्म करें, सौंफ और कसूरी मेथी डालें और साथ ही तैयार पेस्ट को डालकर चलाएं। अच्छे से पकाएं और फिर गरम मसाला डालें, आप थोड़ा सा पानी डालकर पका लें। अब गैस से उतारकर किनारे कर ले। बस अब पनीर को धोकर चौकोर आकार के टुकड़े में काट लें और थोड़ा पनीर को क्रश कर लें। फिर पैन में तेल गर्म कर प्याज डालकर सुनहरा करें और क्रश पनीर डालें। अब लाल मिर्च, धनिया. नमक और गरम मसाला डालकर स्टफिंग तैयार करे। 

अब जो चौकोर आकार के पनीर है उस पर क्रश पनीर डाल कर रोल करें, आप रोल को तवे पर हल्का सा रोस्ट कर सकते है | बस तैयार हो गया पनीर रोल। बाउल में निकालकर ग्रेवी डालकर पेश करे ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related