जब फ्लाइट में अमीषा के बहने लगे आंसू

बॉलीवुडजब फ्लाइट में अमीषा के बहने लगे आंसू

Date:


जब फ्लाइट में अमीषा के बहने लगे आंसू

साल 2000 में फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अमीषा पटेल आज भी सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों अमीषा पटेल भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में अमीषा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अमीषा पटेल की आंखों से आंसू बहते नजर आ रहे हैं।

दरअसल, अमीषा पटेल को देखकर एयरलाइन के स्टाफ के लोगों ने उनके लिए स्पेशल परफॉर्मेंस दी। स्टाफ मेंबर ने उनकी पहली फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ के गाने को गाकर एक्ट्रेस के प्रति अपने प्यार का इजहार किया। अमीषा पटेल भी इस दृश्य को देखकर भावुक हो गई और वहीं रोने लगी। हालांकि, उन्होंने बाद में अपने आंसू पोंछकर सभी के साथ जमकर डांस किया।

https://www.instagram.com/p/CJAjtfJFmIZ/

अमीषा ने इस दौरान ट्रैक पैंट्स के साथ स्काई ब्लू कलर की जैकेट पहनी है। उन्होंने इसके अलावा चेहरे पर मास्क पहना हुआ था। बता दें कि प्रॉपर्टी को लेकर अमीषा और उनके घरवालों के बीच विवाद हुआ था। अमीषा ने अपने पिता के खिलाफ 12 करोड़ की हेराफेरी का आरोप भी लगाया था। उनका कहना था कि उनके पिता पैसों का गलत इस्तेमाल करते हैं। अमीषा पटेल आखिरी बार सनी देओल के साथ फिल्म भैया जी सुपरहिट में नजर आईं थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...

मिर्जापुर द मूवी: हम पब्लिक का नहीं, पब्लिक हमारा इंतजार कर रही थी

पवन शर्मा अखिरकार Mirzapur: The Movie एक लंबे अर्से बाद...

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...