अखिलेश यादव जब सीएम थे तो मुलायम सिंह को उनके कार्यक्रम में जाने के लिए पत्र लिखना पड़ता था – बुक्कल नवाब

विधानसभा चुनावअखिलेश यादव जब सीएम थे तो मुलायम सिंह को उनके कार्यक्रम में...

Date:


अखिलेश यादव जब सीएम थे तो मुलायम सिंह को उनके कार्यक्रम में जाने के लिए पत्र लिखना पड़ता था –  बुक्कल नवाब

लखनऊ- कभी मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे और अब भारतीय जनता पार्टी के नेता बुक्कल नवाब ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर बड़ा आरोप लगाया है। बुक्कल नवाब ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के बारे में कहा है कि उनसे उनका 36 का आंकड़ा है। बताया कि वह मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का काम अगर कर देते थे तो अखिलेश यादव इससे नाराज हो जाते थे। यहां तक कि उनके कामों को करने से मना भी करते थे।

Read also: सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की मौजूदगी में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने 2022 मे सरकार बनाने का भरा दम

मुगल नवाब ने कहा कि अखिलेश यादव के कार्यक्रम में जाने के लिए मुलायम सिंह यादव को पत्र लिखना पड़ता था। यह बात मुलायम सिंह यादव ने खुद उनको बताई थी। साल 1993 में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए बुक्कल नवाब 2017 तक सपा के साथ रहे। इस दौरान सपा ने 2012 में उनका एमएलसी भी बनाया था और पार्टी प्रवक्ता का पद भी दिया था।

अब वही बुक्कल नवाब अखिलेश यादव के खिलाफ जमकर अपनी बात रख रहे हैं। उन्होंने योगी आदित्यनाथ को एक बेहतर सीएम का बताते हुए कहा कि वह उनकी बात को कभी नहीं डालते हैं। वही अखिलेश यादव आखिरी दिनों में उनको पसंद नहीं करते थे जिसकी मुख्य वजह साधना गुप्ता थी। साधना गुप्ता को बुक्कल नवाब अपनी बहन की तरह मानते हैं और अखिलेश सरकार में साधना गुप्ता के सभी काम बुक्कल नवाब ही करते थे।

मुलायम को गोद में उठा लिया करता था

बुक्कल नवाब का कहना है कि वह आज भी मुलायम सिंह यादव से उतना ही स्नेह रखते हैं जितना जब वह मुख्यमंत्री हुआ करते थे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान वह कई बार मुलायम सिंह यादव को मजाक मजाक में अपनी गोद में उठा लेते थे। इसको लेकर मुलायम सिंह यादव कई बार उनको मना भी करते थे।

Read also: यूपी चुनावी दंगल 2022: प्रदेश की इस हाट सीट पर शिवपाल यादव को हराना टेढ़ी खीर,भाजपा से विवेक शाक्य मैदान में

एलडीए के सभी मानक पूरे किए

बुक्कल नवाब पर आरोप लगता है कि उन्होंने कई तरह के अवैध निर्माण किए हुए थे। इससे बचने के लिए वह समाजवादी पार्टी में शामिल थे। भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई तो उन्होंने उसका दामन थाम लिया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related