घटे एक्टिव केस तो बरेली और बुलंदशहर को भी कोरोना कर्फ्यू से मिली छूट

उत्तर प्रदेशघटे एक्टिव केस तो बरेली और बुलंदशहर को भी कोरोना कर्फ्यू से...

Date:


घटे एक्टिव केस तो बरेली और बुलंदशहर को भी कोरोना कर्फ्यू से मिली छूट

आठ जिलों में एक्टिव केस अब भी ज्यादा, जारी रहेगा कोरोना कर्फ्यू
67 जिलो में रात्रिकालीन और शनिवार- रविवार को कोरोना कर्फ्यू लागू होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण कम होने के साथ एक्टिव केस भी कम होते जा रहे हैं। आज बरेली और बुलंदशहर में भी एक्टिव केस 600 से कम हो जाने पर इन जिलों को कोरोना कर्फ्यू से छूट मिल गयी हैं। प्रदेश के 67 जिलों में एक्टिव केस कम हो जाने के कारण कोरोना कर्फ्यू समाप्त कर दिया गया है। मगर इन 67 जिलों में रात्रिकालीन और शनिवार- रविवार को कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा।

उत्तर प्रदेश में 600 से कम कोरेाना एक्टिव केस होने पर कोरोना कर्फ्यू से राहत पाने वाले जिलों की संख्या अब 67 हो गई हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को बरेली और बुलंदशहर को सोमवार सात जून से कोरोना कर्फ्यू से राहत देने की घोषणा कर दी है। शनिवार को एक सरकारी बयान में कहा गया कि रात्रिकालीन कर्फ्यू शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक लागू रहेगा लेकिन शनिवार व रविवार को कोरोना कर्फ्यू लागू होगा। इन जिलों में कोविड गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा।

वहीं एक्क्टि केस बढ़ने पर दी गयी छूट स्वतः समाप्त हो जायेगी। आठ जिलों में कोरोना एक्टिव केस 600 से अधिक होने के कारण वहां कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा। हालांकि इन जिलों में भी संक्रमण दर में तेजी से कमी आने के कारण एक्टिव केसों में गिरावट आ रही है। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह में यह जिले भी कोरोना कर्फ्यू से राहत पा जायेेेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...