WhatsApp का ये धमाकेदार फीचर है कमाल का, जाने इसकी डिटेल्स!

टेक्नोलॉजीWhatsApp का ये धमाकेदार फीचर है कमाल का, जाने इसकी डिटेल्स!

Date:

टेक डेस्क। WhatsApp आए दिन अपने फीचर्स में सुधार कर रहा है, इससे यूजर का एक्सपीरियंस और बेहतर बन रहा है। अब कंपनी ने टैबलेट्स के लिए एंड्रॉयड बीटा पर स्प्लिट व्यू फीचर को शुरू किया है।

इस फीचर की मदद से टैबलेट पर एक साथ कई वॉट्सऐप विकल्प देखने में यूजर्स सक्षम होंगे। साथ ही यूजर अपने टैबलेट पर अन्य वॉट्सऐप फीचर्स का उपयोग करते समय भी बात कर सकते है।

WABetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp एंड्रॉयड टैबलेट यूजर्स को ऐप के टैबलेट वर्जन पर स्प्लिट व्यू फीचर का उपयोग करने देगा।

आमतौर पर जब यूजर ऐप के टैबलेट वर्जन पर चैट खोलते हैं तो चैट टैब पूरी स्क्रीन लेता है, फिर वॉट्सऐप कॉन्वर्सेशन को खोलने के लिए यूजर को चैट लिस्ट पर वापस जाना होता था। अब इस फीचर से यूजर्स को मौजूदा बातचीत के दौरान अन्य चैट देखने की अनुमति मिलेगी।

स्प्लिट व्यू फीचर

ये फीचर बातचीत के बीच जल्दी से स्विच करने देता है, ये मल्टीटास्किंग को आसान बनाता है। इससे यूजर एक ही समय में कई लोगों से बातचीत कर पाएंगे। बता दे, इस फीचर को एंड्रॉयड बीटा प्रोग्राम के जरिए अपडेट को इंस्टॉल कर सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related