लाइफस्टाइल डेस्क | Weight Loss Diet Plan – वजन बढ़ना अपने आप में ही एक बड़ी परेशानी है, क्योकि इससे बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में आप कुछ सूप का सहारा ले सकती है, ये सूप बढ़ता वज़न कंंट्रोल में तो करेंगे ही लेकिन साथ ही आपके शरीर में ऊर्जी भी भरपूर होगी | ये सूप स्वाद में मज़ेदार और सेहत के लिए लाभकारी है, तो चलिए जानते है की कौन से सूप आपको अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए
Read also: हार्मोन को संतुलित करने वाले खाद्य पदार्थ
टमाटर का सूप:

टमाटर का सूप का सेवन शुरू कर दें, इसमें कैलोरी बहुत कम होती है और साथ ही ये विटामिन सी, बीटा कैरोटिन और कई तरह के मिनिरल्स से भरपूर है | आप चाहे तो अपने हिसाब से नमक, क्रीम या चीनी मिला सकते हैं, लेकिन कम मात्रा में |
वेजिटेबल सूप:

वेजिटेबल सूप तो सेहत के लिए लाभकारी होता है, इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते है और साथ ही कम कैलोरी होती है | आप चाहे तो पालक, गोभी, गाजर, मटर, शिमला मिर्च आदि से ये सूप बना सकते है |
Read also: रोजाना पिएं इलायची वाला पानी, बढ़ता हुआ वजन हो जाएगा कंट्रोल
चिकन सूप:

चिकन में फैट ज्यादा होता है लेकिन इसके सूप में फैट बहुत कम होता है | इसलिए इसका सेवन भी आप कर सकते है, क्योकि इसमें प्रोटीन और कार्बोहाइड्रैट होते है जो की बढ़ते वजन को कंट्रोल में रखने के साथ – साथ शरीर को भी लाभ देता है |

