जाट नेताओं से मिले गृहमंत्री अमित शाह,जाटों ने रखी अपनी मांग

मेरठ रीजनजाट नेताओं से मिले गृहमंत्री अमित शाह,जाटों ने रखी अपनी मांग

Date:


जाट नेताओं से मिले गृहमंत्री अमित शाह,जाटों ने रखी अपनी मांग

मेरठ। आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जाट नेताओं से मिले। इस दौरान जाट नेताओं ने गृहमंत्री के सामने अपनी तमाम मांगे रखी। जिसमें एक प्रमुख मांग पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की भी है। इसके अलावा जाट नेताओं ने आरक्षण जैसा गंभीर मुददा भी गृहमंत्री अमित शाह के सामने उठाया। वहीं केंद्र और प्रदेश में जाट समाज को उचित प्रतिनिधित्व देने की भी मांग उठी। बताया जाता है कि गृहमंत्री ने जाट नेताओं को बात को बड़े गौर से सुना और उन पर अपनी सहमति भी जताई। माना जा रहा है कि गृहमंत्री के मिलने से बाद से जाट समुदाय का रूख काफी नरम हुआ है। गृहमंत्री और जाट नेताओं की बात सकारात्मक बताई जा रही है। पश्चिमी उप्र में भाजपा के लिए चुनावी जमीन मजबूत करने के लिए आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जाट समुदाय के करीब 100 नेताओं से मिले। इस दौरान केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा भी उपस्थित रहे। बैठक में मौजूद सूत्रों की माने तो जाट नेताओं ने केंद्रीय गृहमंत्री अमितशाह को समाज और पश्चिमी उप्र की कई गंभीर समस्याओं से रूबरू कराया। जिसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जाट नेताओं को उन समस्याओं को दूर करने का अश्वासन भी दिया।

Read also: चुनाव आयोग डोर-टू-डोर अभियान का ब्रांड एम्बेसेडर गृह मंत्री अमित शाह को घोषित करे : भूपेश बघेल

केद्रीय मंत्री को भाजपा भाजपा भावी जाट नेता के रूप में कर रही पेश :

केंद्रीय मंत्री और मुजफ्फरनगर सीट से सांसद डा0 संजीव बालियान को भाजपा भावी जाट नेता के तौर पर धीरे—धीरे आगे बढ़ा रही है। यहीं कारण है कि जाटों से संबंधित किसी भी मसले में डा0 संजीव बालियान बड़ह भूमिका निभाते आए है। आज भी वे जाट नेताओं और केंद्रीय गृहमंत्री के बीच मध्यस्थ की भूमिका में रहे। बता दे कि रालोद के पूर्व राष्ट्रीय अजित सिंह के निधन के जाटों का नेतृत्व करने वाला कोई बड़ा कददावर नेता नहीं रहा। अजित सिंह को जाटों का बड़ा नेता माना जाता था। भले ही पिछले कई चुनावों में जाटों ने उन्हें वोट नहीं दिया था। इसकी वजह भी आपसी नराजगी ही रही। लेकिन कई ऐसे मौके भी आए जब जाट और अजित सिंह एकसाथ खड़े दिखाई दिए। डा0 संजीव बालियान अब जाटों के नेता के रूप में अपनी छवि बना रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...