सिंपल वन की कीमत 1.45 लाख रुपए से 1.50 लाख रुपए EX-शोरूम के बीच बताई जा रही है।
सिंपल वन 5kWh लिथियम-आयन बैटरी, 8.5kW परमानेंट मैगनेट मोटर के साथ है।
चेन ड्राइव के माध्यम से पावर को पीछे के पहियों में भेजते है।
सिंपल वन एक बार फुल चार्ज करने पर 212 किमी तक जाती है।
सिंपल वन 2.77 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।
इसकी टॉप स्पीड 105 किमी प्रति घंटा बताई जाती है।
ई-स्कूटर को 750 वाट पर घर में ही 5 घंटे और 54 मिनट में चार्ज किया जा सकता है।
इसमें फास्ट चार्जिंग है जो बैटरी को 1.5 किमी प्रति मिनट की दर से चार्ज करेगी।