Citroen की My Ami Buggy EV ने ग्लोबल मार्केट में आते ही धूम मचा दी है।
ये इलेक्ट्रिक कार दुनिया के 10 से ज्यादा देशों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी, जिसमें फ्रांस, स्पेन, मोरक्को और इटली जैसे देशों का नाम शामिल है।
My Ami Buggy का डिजाइन काफी कॉम्पेक्ट और सुविधाजनक है, जिसमें 5.4 किलोवॉट की बैटरी लगाई गई है।
यह इलेक्ट्रिक कार 45 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से दौड़ सकती है, जबकि यह सिंगल चार्ज पर 74 किलोमीटर की रेंज देती है।
वहीं अगर My Ami Buggy की कीमत की बात करें, तो यह 13,029 डॉलर यानी 10.78 लाख रुपए के आसपास है।