आ गया 100MP कैमरे वाला सुपर स्टाइलिश फोन!

Realme 11 Pro 5G Series को लॉन्च कर दिया गया है, इस सीरीज में दो नए स्मार्टफोन्स उतारे गए हैं.

Brush Stroke

Realme 11 Pro Series की कीमत

भारत में रियलमी 11 प्रो प्लस के 8/256 जीबी वेरियंट की कीमत 27,999 रुपये और 12/256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 29,999 रुपये रखी गई है।

Brush Stroke

रियलमी 11 प्रो प्लस की ओपन सेल 15 जून और दोपहर 12 बजे रियलमी स्टोर और फ्लिपकार्ट से शुरू होगी।

Brush Stroke

वहीं रियलमी 11 प्रो के 8/128GB स्टोरेज की कीमत 23,999 रुपये, 8/256GB स्टोरेज की कीमत 24,999 रुपये और टॉप-एंड 12/256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 27,999 रुपये है।

Brush Stroke

रियलमी 11 प्रो की ओपन सेल 16 जून दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

Brush Stroke

Realme 11 Pro Series की स्पेसिफिकेशन

रियलमी 11 प्रो और रियलमी 11 प्रो प्लस एक जैसे स्पेसिफिकेशन के साथ आते हैं, लेकिन बैटरी और कैमरे के मामले में फोन में थोड़ा अंतर देखने मिलता है।

Brush Stroke

रियलमी 11 प्रो और रियलमी 11 प्रो प्लस में 6.7 इंच फुलएचडी+ कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जो  120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है।

Brush Stroke

दोनों फोन के साथ मीडियाटेक डायमेंसिटी 7050 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 13 आधारित रियलमी यूआई 4.0 का सपोर्ट दिया गया है।

Brush Stroke

स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, डॉल्बी एटमॉस और स्टीरियो स्पीकर भी हैं।

Brush Stroke

फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो प्रो प्लस के साथ ट्रिपल और प्रो के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है।

Brush Stroke

Realme 11 Pro Plus में 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर मिलता है।

Brush Stroke

जबकि प्रो मॉडल में अल्ट्रा वाइड सेंसर नहीं मिलता है। इसके साथ 100 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर मिलता है।

Brush Stroke

रियलमी 11 प्रो प्लस के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और रियलमी 11 प्रो के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है।

Brush Stroke

रियलमी 11 प्रो सीरीज की बैटरी क्षमता की बात करें तो दोनों फोन के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलती है।

Brush Stroke

रियलमी 11 प्रो प्लस के साथ 100W चार्जिंग और रियलमी 11 प्रो के साथ 67 वाट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

WhatsApp पर इस तरह भेजें HD फोटो