क‍िसानों के लिए सरकार ने शुरू क‍िया बड़ा अभ‍ियान!

क‍िसानों को 100 प्रत‍िशत पीएम क‍िसान न‍िध‍ि का फायदा देने के ल‍िए योगी सरकार ने 22 मई से बड़ा अभ‍ियान शुरू क‍िया है.

ग्राम पंचायत स्तरीय संतृप्तीकरण अभियान 22 मई से शुरू होकर 10 जून तक चलेगा.

इससे पहले सरकार के नुमाइंदों ने घर-घर जाकर ऐसे क‍िसानों की ल‍िस्‍ट तैयार की है, अलग-अलग कारणों से इससे वंचित हैं.

यूपी में अभी 2.83 करोड़ क‍िसानों को पीएम क‍िसान न‍िध‍ि का फायदा म‍िलता है.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने प‍िछले द‍िनों अधिकारियों को निर्देश दिया था क‍ि लगातार अभियान चलाकर प्रदेश के सभी क‍िसानों को केंद्र सरकार की योजना का लाभ द‍िया जाना चाह‍िए.

इस अभ‍ियान की सीधे-सीधे मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र की तरफ से मॉनीटरिंग की जा रही है.

आपको बता दें पीएम क‍िसान न‍िध‍ि की अबतक 13 किस्त क‍िसानों के खातों में ट्रांसफर की जा चुकी हैं.

अब पुराने पंजीकृत किसानों के मामले और नए क‍िसानों को योजना से जोड़ने के लिए 22 मई से अभ‍ियान चलेगा.

इस अभ‍ियान को 10 जून तक चलाया जाएगा.

इस अभ‍ियान के तहत प्रत्‍येक ग्राम पंचायत स्तर पर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक किसान लाभार्थी संतृप्तीकरण अभियान चलाया जाएगा.

यह अभ‍ियान हफ्ते में पांच द‍िन सोमवार से शुक्रवार चलेगा.

अभियान के तहत राजस्व विभाग, ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग समेत कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी शाम‍िल होंगे.

2000 रुपये के नोट का क्या करे? जाने हर सवाल का जवाब!