सरकार ने 2000 रुपये के नोट को लेकर बड़ा फैसला किया है। 2000 रुपये का नोट बंद होगा।
नोट बंद होने का मतलब यह कतई नहीं है कि इनका मूल्य नहीं रह गया है।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) इसके लिए पर्याप्त समय देगा कि लोग इन्हें बदल सकें।
लेकिन कई सवाल होंगे जो आपके मन में आ रहे होंगे, जैसे की -
2000 रुपये के नोट हैं, क्या करे?
अगर आपके पास 2000 रुपये के बैंक नोट हैं तो आपको घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। इन्हें आप अपनी सुविधा के अनुसार बदलवा सकते हैं।
2000 रुपये का नोट अब चलेगा या नहीं?
2000 रुपये का नोट बिल्कुल वैध है। यह सिस्टम में अभी चलेगा। लेकिन, लेनदेन में शायद ही अब कोई इसे लेना चाहेगा।
2000 रुपये के नोट कहां बदलवाऊं?
आरबीआई ने बताया है कि 2000 रुपये के बैंक नोट को किसी भी बैंक में बदलवा सकते हैं। किसी भी बैंक में जाकर इन्हें बदला जा सकेगा।
2000 रुपये के नोटों को कब से बदल सकता हूं?
बैंक 2000 रुपये के नोटों को बदलने का काम 23 मई 2023 से शुरू कर देंगे।
एक बार में कितने 2000 रुपये के नोटों को बदलवा सकता हूं?
23 मई 2023 से आप एक बार में 20,000 रुपये तक 2000 रुपये के नोटों को बदलवा सकते हैं।
कब तक अपने 2000 रुपये के नोट को बदलवा सकता हूं?
आरबीआई ने बताया है कि 2000 रुपये के नोटों को 30 सितंबर 2023 तक एक्सचेंज किया जा सकेगा।