यह विधि बहुत ही खास है क्योंकि यह मात्र तीन चीजों से बनाई जाएगी।
कच्चा नारियल मलाई चीनी
पहले दो से तीन नारियल को तोड़कर उसके भूरे हिस्से को छीलनी की मदद से छीलकर निकाल लें। इसे साफ पानी से धो लें और नारियल को बारीक काटकर मिक्सी में सूखा पाउडर बनालें। नारियल पाउडर के एक कढ़ाई में डालकर भूनें।
इसे तब तक भूनें जब तक इसका कच्चापन दूर न हो जाए या सूखे नारियल के खोपरे जैसा न बन जाए। जब नारियल सूख जाए तो इसमें एक कप मलाई पीसकर डालें और अच्छे से मिक्स करते हुए 2 मिनट तक साथ में पकने दें। जब नारियल और मलाई अच्छे से पक जाए तो इसमें 1 से डेढ़ कप शक्कर मिलाएं।
चीनी को अच्छे से पिघलने दें और गाढ़ा होने दें। जब कढ़ाही के साइड में चीनी सूखने लगे तब एक गहरे तले की थाली या प्लेट लें। बटर पेपर बिछाकर बर्फी को ट्रांसफर करें।
1-2 घंटे में जब ये ठंडा होकर सेट हो जाए तो इसे मनपसंद आकार में काट लें। आप चाहें तो इसमें चांदी का वर्क भी लगा सकते हैं।
इन लजीज पकवान के लिए भी मशहूर है बिहार