इन लजीज पकवान के लिए भी मशहूर है बिहार!

आज हम आपको बिहार के कुछ लजीज डिशेज के बारे में बातएंगे, जिसका जायका आपको काफी पसंद आ सकता है.

लिट्टी चोखा

बैगन आलू टमाटर से बना चोखा और आटे से बनी लिट्टी को न सिर्फ बिहार, बल्कि दूसरे बड़े शहरों में भी काफी पसंद किया जाता है.

दाल पीठा

इसे बिहार का मोमोज भी कहा जाता है. जिसे चावल के आटे से बनाया जाता है. इसमें दाल और मसाला भरकर स्टफिंग की जाती है.

रसिया

यह एक मीठा पकवान है. जो खीर की तरह होता है. इसे विशेष तौर पर छठ पूजा के मौके पर पकाया जाता है.

सत्तू का शरबत

आमतौर पर गर्मियों के दिनों में बिहार के लोग इसे खूब पीते हैं. जो प्रोटीन युक्त एक चटपटा और एनर्जी ड्रिंक है.

खाजा

इसे मैदा, चीनी, मावा और घी से बनाया जाता है. ये एक तरह की लजीज मिठाई है. जिसे तेल में तलकर गरमा गरम परोसा जाता है.

पान से बनाएं ये डिशेज!