क्या आप जानते हैं कि पान से न सिर्फ बीड़ा बनाकर खाई जाती है बल्कि इससे कई तरह की डिशेज और ड्रिंक भी बनाई जाती है? आइए जानते है।
पान आइसक्रीम
पान से आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले पान की ताजी पत्तियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब एक मिक्सर जार में पान के पत्ते, सौंफ, नारियल और गुलकंद डालकर पीस लें।
इस मिश्रण को पीसते वक्त इसमें पानी न डालें। पीसे हुए मिश्रण में क्रीम, ब्राउन शुगर और ग्रीन फूड कलर मिलाकर एक बार फिर ग्राइंड करें।
इस मिश्रण को एक एयर टाइट कंटेनर में ट्रांसफर करें और ड्राई फ्रूट से गार्निश कर दे। अब डिब्बे को एल्युमिनियम फॉइल से अच्छे से सील करें और 7-8 घंटे के लिए फ्रिज में आइसक्रीम जमने के लिए रखें।
पान शॉट
पान शॉट बनाने के लिए एक मिक्सर जार में पान के कुछ पत्ते लें और पान मसाला जैसे सूखे नारियल, कुलकंद, इलायची, सौंफ, बर्फ के टुकड़े और आइसक्रीम डालें।
मिक्सर के ढक्कन को बंद करके पान के पत्ते और मसाले को अच्छे से ग्राइंड करें। जब सभी मिश्रण अच्छे से पिस जाएं , तो इसे कांच के ग्लास में ट्रांसफर करें।