LIC जीवन सरल योजना के तहत 40 से 80 साल का कोई भी व्यक्ति योजना में निवेश कर सकता है.
जीवन सरल प्लान के तहत एकमुश्त प्रीमियम की राशि जमा की जा सकती है और हर महीने 50 हजार रुपये से अधिक की राशि पेंशन के रूप में ली जा सकती है.
एलाआईसी की इस योजना को भारतीय बीमा नियमायक और विकास प्राधिकरण के दिशानिर्देश के अनुसार तैयार किया गया है.
जीवन सरल पॉलिसी को एलआईसी की अधिकारिक वेबसाइट licindia.in से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है.
हालांकि कार्यालय के माध्यम से इसे ऑफलाइन तरीके से भी खरीदा जा सकता है.
इस योजना के तहत पेंशन आप मंथली, तिमाही, छमाही और सालाना आधार पर लिया जा सकता है और इसमें एक बार प्रीमियम की राशि दी जाती है.
अगर कोई निवेशक एलआईसी की इस पॉलिसी योजना में 10 लाख रुपये निवेश करता है तो उसे 52 हजार रुपये सालाना पेंशन दिया जाता है.
हालांकि मंथली इस योजना में 12 हजार रुपये की पेंशन ली जा सकती है.