आइए जानते हैं कुछ प्रमुख क्षेत्रों के बारे में जहां आप पार्ट टाइम नौकरी कर सकते हैं।
डाटा एंट्री जॉब्स एक शानदार विकल्प हो सकता है। यह जॉब्स ऑनलाइन उपलब्ध हैं और इनकी मांग भी अत्यधिक हैं।
इंटरनेट के बढ़ते दबदबे के कारण कुशल वेब डेवलपर्स की बहुत बड़ी जरूरत है और इस उद्योग में फ्रीलांसिंग को अधिक फायदेमंद माना जाता है।
यदि आप मजबूत भाषा कौशल रखते हैं और ठीक-ठाक लिख लेते हैं तो आप अंशकालिक कॉन्टेंट राइटर पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ब्लॉग पर लगातार अलग-अलग विषयों के बारे में अपनी राय व्यक्त करते हैं। एक बार जब ब्लॉग पर व्यूअर्स आएंगे तो उस पर विज्ञापन भी मिलने लगेंगे।
कॉलेज में पढ़ाई के दौरान आप कोचिंग शिक्षक के रूप में काम करके आप अपने अकादमिक ज्ञान को भी बढ़ा सकते हैं।