ICC World Cup 2023 का शेड्यूल!

रिपोर्ट के मुताबिक, विश्व कप 5 अक्टूबर से शुरू होगा और फाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

ICC World Cup कुल 48 दिन चलेगा। इस दौरान 46 मुकाबले होंगे।

भारत के 12 अलग-अलग शहरों में ये मैच खेले जाएंगे। विश्व कप में कुल 10 टीमें मैदान में उतरेंगी।

अभी संभावित कार्यक्रम सामने आया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है।

कहा जा रहा है कि देश में मानसून की चुनौती के कारण अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

इन शहरों में होंगे विश्व कप के मैच

अहमदाबाद बेंगलुरु चेन्नई दिल्ली धर्मशाला गुवाहाटी हैदराबाद

इन शहरों में होंगे विश्व कप के मैच

कोलकाता लखनऊ इंदौर राजकोट मुंबई

पाकिस्तान की हिस्सेदारी को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

दरअसल, भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान में खेलने को तैयार नहीं है।

यही कारण है कि पाकिस्तान ने भी धमकी दी है कि वो भारत में विश्वकप का बहिष्कार कर सकता है।

यह चौथा मौका है जब भारत में विश्व कप का आयोजन हो रहा है।

हालांकि यह पहली बार जब आयोजन पूरी तरह से भारत में हो रहा है।

1987 में भारत ने पाकिस्तान के साथ टूर्नामेंट की सह-मेजबानी की, 1996 का विश्व कप भारत, श्रीलंका और पाकिस्तान में हुआ था।

दूसरे देश में क्रेडिट कार्ड के भुगतान पर 20 फीसदी TCS चार्ज -