आइए जानते हैं घर पर परफेक्ट गुलगुले कैसे बनाए जा सकते हैं।
आटा- 2 कप खमीर- 1 कप गुड़- 1 ¼ कप घी- 3 बड़े चम्मच नमक-स्वादानुसार बेकिंग सोडा- आधा छोटा चम्मच सौंफ- 1 बड़ा चम्मच तेल- गुलगुले तलने के लिए पानी- 2 कप
सबसे पहले 2 पानी गर्म करें। इसमें एक कप गुड़ डालें और गुड़ को पानी में घुलने दें। अब एक बाउल लें और इसमें सभी सामग्री जैसे 2 कप आटा, 3 चम्मच घी, स्वादानुसार नमक और आधा छोटा चम्मच बेकिंग सोडा आदि डालें।
इन सामग्रियों को आपस में मिला कर एक मिश्रण तैयार कर लें। इस मिश्रण में पहले तैयार किया गया गुड़ वाला पानी डालें और एक घोल या आटा तैयार करें।
इसमें सौंफ डालें और एक पैन में तेल गर्म करें। तेल के गर्म होने पर गुलगुले को तलें। बस आपके गुड़ के गुलगुले तैयारी हैं।
मिनटों में तैयार करे नारियल बर्फी