हम आपके साथ ऐसी रेसिपी साझा कर रहे हैं जिसकी मदद से सिर्फ 4 मिनट में आम का अचार तैयार किया जा सकता है।
कच्चे आम- 500 ग्राम नमक- 3 चम्मच सरसों के बीज- 1 चम्मच मेथी दाना- 1 चम्मच सौंफ- 2 चम्मच
लाल मिर्च- 1 चम्मच हल्दी पाउडर- 1 चम्मच हींग- आधा छोटा चम्मच सरसों का तेल- आधा कप कलौंजी- आधा चम्मच
सबसे पहले आम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर नमक लगाकर रख दें। फिर एक पैन में सरसों के बीज, मेथी दाना, हींग डालकर खूशबू आने तक भून लें।
ऊपर से 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच हल्दी पाउडर आदि डालकर पीस लें। फिर पिसा हुआ मसाला और तेल आम के ऊपर डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें। 4 मिनट के लिए आवन में रख दें। बस आपका मसालेदार और स्वादिष्ट आम का अचार तैयार है।
इस तरह तैयार करे कद्दू की खट्टी मीठी कढ़ी!