आप दही और गुड़ की मदद से कद्दू की कढ़ी तैयार कर सकते है। चलिए जानते है इसकी रेसिपी।
आधा किलो कद्दू स्वाद अनुसार नमक एक गुड़ का टुकड़ा दही 2 कटोरी करी पत्ता मेथी दाना
बीच से कटी हुई 2 – 3 हरी मिर्च हल्दी 1 चम्मच तेल 4 चम्मच 1 चम्मच बेसन धनिया – मिर्च का पेस्ट 3 चम्मच
पहले कद्दू को छीलकर चौकोन आकार में काट लें, फिर इसे धो ले। अब गैस में पैन गर्म कर उसमे दो चम्मच तेल डालें। फिर मेथी दाना डालकर सुनहरा होने दे।
अब हरी मिर्च और करी पत्ता भी डालें, फिर कद्दू डालें और 5-10 मिनट इसे धीमी आंच पर पका ले। इसके बाद, गुड़ का टुकड़ा डालें और थोड़ी देर भूनने दें।
अब हल्दी और नमक मिलाए और इसे पकने दे। जब ये नरम हो जाए तो उसमें दो कटोरी दही डालें और मिलाए। फिर एक चम्मच बेसन को थोड़े से पानी में घोलकर इसमें डाल दे।
स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!