चटक धूप के साथ हुआ सर्दी का अहसास,कल ऐसा रहेगा मौसम का हाल

मेरठ रीजनचटक धूप के साथ हुआ सर्दी का अहसास,कल ऐसा रहेगा मौसम का...

Date:


चटक धूप के साथ हुआ सर्दी का अहसास,कल ऐसा रहेगा मौसम का हाल

मेरठ। Weather Update – दिन में चटक धूप के साथ चल रही तेज ठंडी हवाओं ने सर्दी का अहसास कराया। हालांकि बीच में दोपहर को गर्मी का अहसास कुछ घंटों के लिए हुआ लेकिन उसके बाद तेज हवा धूप पर हावी हो गई। दिन में धूल भरी तेज ठंडी हवाओं से लोग सर्दी का अहसास कर रहे हैं। मेरठ में लगातार तीसरे दिन मौसम बिल्कुल साफ रहा। नीले आकाश में सूरज ने अपनी अ​लौकिक छटा बिखेरी। इस दौरान सूरज और हवा के बीच जोर अजमाइश का दौर चलता रहा। जिसमें ठंडी हवा सूरज की धूप पर भारी पड़ती दिखाई दी। बताया जाता है कि आने वाले दिन में जिस तरह से मौसम बदल रहा है। उससे एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना बन रही है। लेकिन इसका असर एनसीआर और पश्चिमी उप्र के जिलों में नहीं पड़ेगा। लेकिन इससे तापमान में बदलाव आएगा। जिसके कारण तापमान कभी एकदम से ऊपर चढ़ेगा तो कभी नीचे की तरफ आएगा। मेरठ और आसपास के जिलों में अभी सुबह के समय कोहरा दिखाई देगा। हाईवे और एक्सप्रेस वे कोहरे की जद में रहेंगे। शनिवार को भी सुबह अधिकांश जगहों पर कोहरा छाया रहा।

Read also: बारिश और सर्दी तोड़ रही रिकार्ड,कोहरे को लेकर आई चौकाने वाली जानकारी

हालांकि धूप निकलने के बाद कोहरा छट गया। लेकिन कोहरे के कारण काफी परेशानी का सामना वाहन चालकों को करना पड़ा। इसे बाद दिन में धूप निकलने से मौसम काफी साफ हो गया। अधिकतम तापमान 22 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा। तापमान की दोनों ही स्थितियां समान्य रही। अब दो दिन तक कोहरा रहेगा। अभी दो दिन में अधिकतम तापमान 23-24 डिग्री तक जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 8-9 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान धीरे धीरे बढने का सम्भावना है। इस समय हवा की रफ्तार आठ किमी प्रति घंटा है। आज से एक पश्चिमी विक्षोभ फिर से बन रहा है। लेकिन इसका असर मैदानी इलाकों में बिल्कुल नहीं पड़ने वाला है। इसके बाद 20 फरवरी तक दो पश्चिमी विक्षोभ और वातावरण में बनेंगे। इससे पहाडी राज्यों में बारिश और बर्फ गिरेगी। जिससे इसका असर पश्चिमी उप्र और मेरठ सहित दिल्ली एनसीआर पर पड़ेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...