बदलने लगा मौसम का मिजाज, दिल्ली में 7.1 डिग्री पहुंचा पारा

नेशनलबदलने लगा मौसम का मिजाज, दिल्ली में 7.1 डिग्री पहुंचा पारा

Date:

ठण्ड ने अब मैदानी इलाकों में पाना असर दिखाना शुरू कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को मौसम की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री कम है। तीन दिनों तक ‘मध्यम’ वायु गुणवत्ता के बाद, दिल्ली की वायु गुणवत्ता एक बार फिर खराब होकर ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 9 बजे शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 222 रहा। शून्य से 50 के बीच का एयर क्वालिटी इंडेक्स ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच का ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच का ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच का ‘खराब’, 301 से 400 के बीच का ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच का ‘गंभीर’ माना जाता है।

IMD के अनुसार, सुबह 8.30 बजे शहर में आर्द्रता का स्तर 89 प्रतिशत था। मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ ​​रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...