नई दिल्ली। पश्चिमी उप्र और दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह की शुरूआत तेज धूप और उमस के सााि हुई। जिससे गर्मी का दौर एक बार फिर से शुरू हो चुका है। इससे पहले भी शुक्रवार को तेज धूप के चलते लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आने वाले अगले दो दिनों तक अभी गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने आगामी 27 जून से बदलाव की बात कही है। 27 जून से मौसम में बदलाव आएगा और तापमान में भी कमी आनी शुरू होगी। जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
Read also: Nodia News Today: रोडवेज की चलती बस में लगी आग,यात्रियों ने कूद कर बचाई जान
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 24 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान सामान्य स्तर से एक डिग्री अधिक 38.5 डिग्री पर और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम यानी 23.2 डिग्री दर्ज किया गया है। आज शनिवार को दिन में तेज धूप रहेगी और नमी का स्तर अधिक होने के चलते से चिपचिपी गर्मी लोगों को परेशान करेगी। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 50 से 67 फीसदी रहा है। बात राजधानी दिल्ली के तापमान की करें तो कुछ जगहेां पर तापमान 40 के पार तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा और इसी के साथ अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक जा सकता है। रविवार को भी मौसम के तेवर ऐसे ही तल्ख रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों की माने तो आगामी 27 जून के बाद मौसम में बदलाव आएगा। जून के अंतिम सप्ताह में मानसून मध्यप्रदेश से होते हुए उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों में प्रवेश करेगा। इसके चलते 30 जून से छह जुलाई के बीच मानसून के चलते पश्चिमी उप्र और दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश होने की पूरी संभावना है।

