Weather Update: मानसून के आगमन से बदले मौसम के हालात,रिम​झिम बारिश से सराबोर हो रहे महानगर

मेरठ रीजनWeather Update: मानसून के आगमन से बदले मौसम के हालात,रिम​झिम बारिश से सराबोर...

Date:

नई दिल्ली। मेरठ और आसपास के जिलों में अब मानसून पूरी तरह से दस्तक दे चुका है। मानसूनी बारिश से पश्चिमी उप्र और दिल्ली के अलावा एनसीआर में मौसम के हालात बदल गए हैं। इस समय मानसून के आगमन के बाद से जहां तापमान में कमी आई है। वहीं दूसरी ओर गर्मी के तेवर भी ठंडे पड़ गए हैं। यहीं कारण है कि अब लोगों को गर्मी से निजात मिल रही है। वहीं रिमझिम की बारिश से महानगर सराबोर हो रहे हैं।

Read also: Weather News Update: आसमान में बादल छाने से गर्मी से मिली राहत, आज बारिश को लेकर मौसम विभाग की ताजा अपडेट

दरअसल दक्षिण पश्चिमी मानसून अब आगे बढ़ते हुए उत्तर प्रदेश,दिल्ली,हरियाणा, पंजाब और हिमाचल पहुंच चुका है। इन सभी प्रदेशों में अब बारिश हो रही है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश से सावन जैसा अहसास लोगों को होने लगा है। हालांकि अभी सावन आने में दो सप्ताह का समय है। लेकिन जिस तरह से बारिश हो रही है उससे अब इसका अहसास होने लगा है। गुरुवार से शुरू हुई बारिश आज शनिवार को भी सुबह तक जारी रही। मेरठ और पश्चिमी उप्र के अलावा दिल्ली-एनसीआर में मानसून की बारिश हो रही है। 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून आते ही उत्तर भारत से अब उमस भरी गर्मी का दौर खत्म हो चुका है। मेरठ एनसीआर में आज शनिवार यानी दो जुलाई को आसमान में बादल छाए रहेंगे। आज भी बारिश का अनुमान है। इसी तरह पश्चिमी यूपी के जिलों में बारिश की संभावना है। आगामी चार जुलाई को भारी बरसात के लिए मेरठ और आसपास के जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। 

Read also: Uttrakhand Wheather News: उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश का असर यूपी के इन जिलों पर,आज झमाझम के आसार

मौसम वैज्ञानिक डा एन सुभाष ने बताया कि, दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ गया है और यह अब पूरे उप्र में फैल गया है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर,हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, लद्दाख, पंजाब,चंडीगढ़ और दिल्ली को मानसून ने कवर कर लिया है। अब इन सभी राज्यों में अच्छी बारिश होने का अनुमान है। आज सुबह मेरठ में हल्की बारिश दर्ज की गई है। इस तरह लगातार 5 जून तक मेरठ और दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने के साथ रिमझिम बारिश का दौर चलता रहेगा। आज शनिवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तापमान की बात करें तो शनिवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रह सकता है। इसी तरह आगामी 6 जुलाई तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...