विदेशी महिलाओं के साथ Rave Party में हंगामा, चार अफ्रीकी महिलाओं सहित आठ विदेशी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेशविदेशी महिलाओं के साथ Rave Party में हंगामा, चार अफ्रीकी महिलाओं सहित...

Date:

नोएडा। कोतवाली दादरी क्षेत्र में ओमीक्रोन-1 सोसाइटी में विदेशी महिलाओं के साथ गुपचुप तरीके से की जा रही रेव पार्टी में हंगामा हो गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस भीतर का नजारा देख दंग रह गई। आपत्तिजनक हालत में महिलाएं और विदेशी युवक मिले। रेव पार्टी आयोजन कर हंगामा कर रहे चार अफ्रीकी महिलाओं सहित आठ विदेशी नागरिकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस को 28 बोतल व्हिस्की, 171 टीन बियर और 380 ग्राम अवैध गांजाके अलावा 710 ग्राम अन्य नशीला पाऊडर बरामद​ किया गया। बताया जाता है कि रेव पार्टी गुपचुप तरीके से रखी गई थी। जिसमें विदेशी नागरिकों को ही बुलाया गया था। 

Read also: विदेशी बाजारों के तर्ज पर सेंसेक्स और निफ्टी धड़ाम

थाना दादरी पुलिस ने गाँव मथुरापुर ओमीक्रोन-1 सोसायटी के फ्लैट बी-40 में छापा मारकर चार नाईजीरियन पुरूष व 4 नाईजीरियन महिलाओं और एक भारतीय पुरूष को नशे की हालत में गिरफ्तार किया। इनके पास से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद हुआ है। एडीसीपी, ग्रेटर नोएडा विशाल पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि कोतवाली दादरी को सूचना मिली थी कि सोसायटी के फ्लैट बी-40 में कुछ आपत्तिजनक पोस्टर लगाकर रिहायशी मकान में पार्टी हो रही है और हंगामा कर रहे है।

Read also: चीन ने की विदेशी पूंजी वाले उद्यमों के बौद्धिक संपदा अधिकारों की सुरक्षा मजबूत

सूचना पर एसीपी तृतीय दादरी और दादरी के थाना प्रभारी ने टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो वहां पर अफ्रीकी चार अफ्रीकी महिलाओं सहित आठ विदेशी और एक भारतीय नागरिक हिरासत में लिया गया। कमरों को चेक करने पर मौके से 28 बोतल व्हिस्की की , 171 टीन बियर और 380 ग्राम  गांजा, 710 ग्राम पाऊडर बरामद बरामद किया गया। पूछताछ पर बताया कि ये लोग अवैध रूप से पार्टी का आयोजन कर रहे थे। सभी के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पासपोर्ट और वीजा की जांच की जा रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...