अमित शाह का दावा: बंगाल के पहले चरण में जीतेंगे 26 सीटें

उत्तराखंडअमित शाह का दावा: बंगाल के पहले चरण में जीतेंगे 26 सीटें

Date:


अमित शाह का दावा: बंगाल के पहले चरण में जीतेंगे 26 सीटें

नयी दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल और असम विधानसभाओं के प्रथम चरण के चुनाव के एक दिन बाद रविवार को कहा कि दोनों राज्यों में हुए शांतिपूर्ण मतदान आने वाले दिनों में इन राज्यों के लिए सकारात्मक संकेत हैं। उन्होंने बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा के भारी जीत दर्ज करने का भरोसा जताते हुए दावा किया, ‘‘ राज्य में जमीनी स्तर पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं से मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी प्रथम चरण के चुनाव में 30 सीटों में से 26 पर जीत हासिल करेगी।” राज्य में आठ चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं।

शाह ने कहा, ‘‘सोनार बांग्ला की अपनी परिकल्पना के साथ भाजपा ने राज्य के लोगों के बीच एक बेहतर पश्चिम बंगाल की उम्मीद जगाई है। ” उन्होंने बंगाल में प्रथम चरण के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराने को लेकर चुनाव आयोग का आभार जताते हुए कहा, ‘‘ मैं हिंसाग्रस्त पश्चिम बंगाल में शांतिपूर्ण चुनाव कराने को लेकर निर्वाचन आयोग को धन्यवाद देना चाहता हूं। ”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...