वाटरप्रूफ मेकअप टिप्स : बारिश में भी नहीं होगा आपका लुक ख़राब….

लाइफस्टाइलवाटरप्रूफ मेकअप टिप्स : बारिश में भी नहीं होगा आपका लुक...

Date:


वाटरप्रूफ मेकअप टिप्स :  बारिश में भी नहीं होगा आपका लुक ख़राब….

न्यूज़ डेस्क : बारिश में बाहर जाने से कई बार आपका लुक ख़राब हो जाता है. बारिश के पानी से आपका मेकअप भी उतर जाता है. महिलाओं को बरसात के दिनों में दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं.

ऐसे में जरूरी है कि आपका मेकअप वाटरप्रूफ हो. तो वाटरप्रूफ मेकअप करने के लिए आप कुछ टिप्स की मदद ले सकते है जिससे आपका लुक सही बना रहेगा और बारिश में उतरेगा भी नहीं. जानिए उन टिप्स के बारे में.

  • मेकअप शुरू करने से पहले चेहरे पर बर्फ का इस्तेमाल करें. इससे मेकअप चेहरे पर जल्दी सेट हो जाता है और आपके चेहरे पर पसीने भी नहीं आता.
  • अगर आपके चेहरे पर डार्कसर्कल, पिम्पल्स जैसी प्रौबलम है तो आप कंसिलर लगाना न भूलें. अगर आपका कंटूरिंग करने का मन है तो मानसून में लिक्विड कंटूर का बिलकुल इस्तेमाल न करें. चेहरे को पर्फेक्ट शेप देने के लिए पाउडर कंटूर का ही इस्तेमाल करें.
  • गालो पर नैचुरल शेड वाले ब्लशर का इस्तेमाल करें जिसमें ज्यादा स्पार्कल न हों. आप चाहे तो अपने चीकबोन को हाईलाइट करने के लिए हाईलाइटर का भी इस्तेमाल कर सकती है. हाईलाइटर का इस्तेमाल ज्यादा न करें.
  • चेहरे पर वाटर बेस मौइस्चराइजर लगाएं. मौइस्चराइजर के बाद चेहरे पर प्राइमर का इस्तेमाल करें. प्राइमर से भी मेकअप लौन्ग लास्टिंग टिका रहता है.
  • अगर आप चाहती है कि आपका मेकअप स्मज न हो तो नौर्मल फाउंडेशनका इस्तेमाल न करें. फाउंडेशन के जगह आप मेट मूस फाउंडेशन का इस्तेमाल कर सकती है. मेट मूस फाउंडेशन चेहरे पर क्लीन लुक देता है. यह बहुत वेटलेस फाउंडेशन होता है. अगर आपके पास मूस फाउंडेशन नहीं है तो आप फेस पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकती है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related