Site icon Buziness Bytes Hindi

‘वारिस पंजाब दे’ प्रमुख अमृतपाल सिंह को पुलिस ने पकड़ा, पंजाब में भारी तनाव, राज्य में इंटरनेट बंद

waris punjab de chief amritpal singh

अमृतसर। पंजाब पुलिस ने ‘वारिस पंजाब दे’ प्रमुख अमृतपाल सिंह पर बड़ी कार्रवाई की है। अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने उसके कई साथियों के साथ पकड़ है। इससे राज्य में तनाव चरम पर है।

पंजाब पुलिस के साथ गृह मंत्री अमित शाह को चुनौती देने वाले ‘वारिस पंजाब दे‘ प्रमुख अमृतपाल सिंह पर पंजाब पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार उसे नकोदर से पास से हिरासत में लिया गया। अमृतपाल के साथ उसके सहयोगी भी हिरासत में लिए गए हैं।

अमृतपाल को पकड़े जाने के बाद से राज्य में तनाव चरम पर है। ऐहतियातन राज्य में कल रविवार तक के लिए इंटरनेट बंद कर दिए हैं। आज शनिवार सुबह अमृतपाल सिंह को उसके 6 साथियों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि तीन गाड़ियों के काफिले में जा रहे अमृतपाल सिंह पर कार्रवाई की गई है।

#image_title

इस दौरान पुलिस ने दो गाड़ियां तो पकड़ ली। लेकिन अमृतपाल सिंह तीसरी गाड़ी में भागने में कामयाब रहा था। लेकिन शाम को अमृतपाल सिंह को नकोदर के पास से पुलिस ने हिरासत में लिया।

पंजाब में इंटरनेट सेवाएं बंद

अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बीच शनिवार को शाम से पंजाब में इंटरनेट सेवाएं कल रविवार दोपहर 12 बजे तक के लिए बंद कर दी गईं है। ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर वीडियो डाले और दावा किया कि पुलिसकर्मी उनका पीछा कर रहे हैं। अमृतपाल सिंह के कम से कम छह साथियों को हिरासत में लिया गया है। अमृतपाल सिंह भाषणों के माध्यम से अलगाववादी प्रचार चला रहा है।

महतपुर के पास पुलिस ने घेरा

जानकारी मिली है कि पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह के खिलाफ हेट स्पीच समेत तीन मामले दर्ज हैं। जिसको लेकर पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई की है। भारी पुलिस फोर्स आज सुबह से अमृतपाल सिंह के काफिले का पीछा कर रही थी। जब काफिला महतपुर के पास पहुंचा तो पुलिस ने उसे घेर लिया और दो गाड़ियों में सवार उसके छह साथियों को हिरासत में ले लिया।

Exit mobile version