Tripura में कल पड़ेंगे वोट, नए समीकरण से भाजपा परेशान

पॉलिटिक्सTripura में कल पड़ेंगे वोट, नए समीकरण से भाजपा परेशान

Date:

त्रिपुरा विधानसभा की 60 सीटों पर कुल 259 उम्मीदवार अपनी ताल ठोक रहे हैं. कल मतदान होना है, बीजेपी ने सत्ता में वापसी के लिए पूरी ताकत झोंक दी है लेकिन बदले हुए समीकरण में उसके लिए सत्ता वापसी का रास्ता क्या आसान है. इस बार एक-दूसरे के विरोधी रहे लेफ्ट फ्रंट और कांग्रेस मिलकर भाजपा को टक्कर दे रहे हैं. इसके अलावा त्रिपुरा के शाही वंश के उत्तराधिकारी प्रद्योत बिक्रम माणिक्य देबबर्मन भी अपनी नई पार्टी तिपरा मोथा के साथ पहली बार चुनावी मैदान में हैं और मुकाबला को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश की में हैं, कम से कम उन सीटों पर जहाँ उनके समर्थकों की अच्छी खासी संख्या है. इन सबसे से अलग टीएमसी दोनों ही घटकों को चैलेन्ज कर रही है.

लेफ्ट-कांग्रेस में हुआ है गठजोड़

भाजपा आईपीएफटी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है, उसने 55 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं. कांग्रेस-लेफ्ट में गठबंधन के तहत वाम मोर्चा 43 और कांग्रेस 13 सीटों पर चुनाव लड़ रही है,वहीँ एक सीट पर निर्दलीय को समर्थन दिया है.इसके अलावा कांग्रेस चार सीटों पर लेफ्ट के साथ दोस्ताना मुकाबला कर रही है क्योंकि उसने 17 उम्मीदवार खड़े किये हैं. राजवंशी प्रद्योत बिक्रम की पार्टी टिपरा मोथा ने 42 उम्मीदवार उतारे हैं. टीएमसी 28 सीटों पर लड़ रही है. इसके अलावा कुछ अन्य दल और 58 उम्मीदवार निर्दलीय उम्मीदवार हैं.

मुख्यमंत्री बदलने की रणनीति क्या यहाँ काम करेगी

पिछली बार भाजपा ने त्रिपुरा में 25 साल से चले आ रहे लेफ्ट के शासन को ध्वस्त कर दिया था. बीजेपी-आईपीएफटी गठबंधन को 44 सेटें मिली थी. बीजेपी को 36 और आईपीएपटी को 8 .दूसरी तरफ वाम पार्टियां 16 सीटों पर सिमट गई थीं और कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था. त्रिपुरा में भाजपा ने पहली बार सरकार बनाई, बिप्लब देब मुख्यमंत्री बने.उन्होंने चार साल तक तज्या की कमान संभाली और इस दौरान वो अपने वैज्ञानिक बयानों के लिए ज़्यादा चर्चित रहे. मई 2022 को बिप्लब देब कुर्सी से हटाकर माणिक साहा को गद्दी सौंप दी गई. भाजपा की पिछले कुछ चुनावों से यह एक रणनीति रही है कि वो चुनावी वर्ष में मुख्यमंत्री बदल देती है, उसकी यह रणनीति काम भी कर रही लेकिन त्रिपुरा में इस बार समीकरण थोड़े अलग हो गए हैं इसलिए भाजपा की यह रणनीति काम करेगी, इसपर सवाल है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related