बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में वोटिंग कल, पोलिंग पार्टियां रवाना

उत्तराखंडबंगाल, असम समेत 5 राज्यों में वोटिंग कल, पोलिंग पार्टियां रवाना

Date:


बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में वोटिंग कल, पोलिंग पार्टियां रवाना

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुड्डुचेरी में छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गयी है। बंगाल में तीसरे चरण के लिए 31 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा। असम में तीसरे और अंतिम चरण के लिए 40 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा।

बंगाल के तीन ज़िलों में कल चुनाव
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का तीसरा चरण मंगलवार को है। तीसरे चरण में पश्चिम बंगाल के तीन जिलों हावड़ा, हुगली और दक्षिण चौबीस परगना की 31 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। इसमें हावड़ा की सात, हुगली की आठ और दक्षिण चौबीस परगना की सोलह सीटें शामिल हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों के 205 उम्मीदवार प्रतिद्वंद्विता कर रहे हैं।

इनकी साख दांव पर
इस चरण में प्रमुख उम्मीदवारों में टीएमसी के बरुईपुर पश्चिम से विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी, कैनिंग पूर्व से सौकत मोल्ला , हरिपाल से करबी मन्ना, फुरफुराशरीफ से से दिलीप यादव, आरामबाग (एससी) से सुजाता मंडल खान, बीजेपी के तारकेश्वर से स्वपन दासगुप्ता, उलबेड़िया दक्षिण से पापिया अधिकारी, श्यामपुर से तनुश्री चक्रवर्ती और डायमंड हार्बर से दीपक हाल्दार तथा संयुक्त मोर्चा के प्रमुख उम्मीदवारों में रायदिघी से पूर्व मंत्री कांति गांगुली, बासंती से सुभाष नस्कर आदि शामिल हैं।

तीन राज्यों में कल एक ही चरण में चुनाव
तमिलनाडु की 232, केरल की 140 और केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी की 30 सीटों के लिए भी चुनाव छह अप्रैल को ही होगा। इन तीनों राज्यों में एक ही चरण में मतदान होगा जबकि बंगाल में आठ चरणों में तथा असम में तीसरे और अंतिम चरण का मतदान होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related