वोडा-आइडिया को मिल सकता गूगल का साथ

बिज़नेसवोडा-आइडिया को मिल सकता गूगल का साथ

Date:


वोडा-आइडिया को मिल सकता गूगल का साथ

  • फेसबुक से मुकाबले के लिए 5 परसेंट की गूगल ले सकता है हिस्सेदारी

एजीआर बकाये की वजह से टेलीकॉम कंपनियों की बैंड बजी हुई है.वोडा-आइडिया भी इससे अछूती नहीं है. गूगल, वोडाफोन-आइडिया में इनवेस्टमेंट के बारे में विचार कर रही है. गौरतलब है कि फेसबुक ने जियो में 10 परसेंट हिस्सेदारी खरीदी है और मोबाइल मार्केट में तेजी से कदम बढ़ा रही है. इसी को ध्यान में रखते हुए गूगल भी वोडाफोन में निवेश कर इस बाजार में अपनी पहुंच को कायम करना चाहती है.

अभी ऑफिशियल पुष्टि नहीं
हालांकि अभी तक इसी डील पर दोनों कंपनियों की तरफ से पुष्टि नहीं की गई है. कारोबार के आखिरी दिन शुक्रवार वोडाफोन-आइडिया के शेयरों पर इसका असर दिखने वाला है. गुरुवार को शेयर कारोबार के अंत में एनएसई पर 1.77 परसेंट बढ़कर 5.75 रुपए पर बंद हुआ है. वोडाफोन-आइडिया पर कुल एजीआर बकाया 53000 करोड़ रुपए का है.

2018 में हुआ था मर्जर
2018 में आदित्य बिड़ला ग्रुप और वोडाफोन ने हाथ मिलाया और वोडाफोन-आइडिया एक कंपनी हो गई. अगर इसे गूगल का साथ मिलता है तो सर्वाइव करने में मदद मिलेगी. एजीआर हर हाल में चुकाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से टेलिकॉम कंपनियों की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...