Vivo Y31s Standard Edition हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

टेक्नोलॉजीVivo Y31s Standard Edition हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Date:


Vivo Y31s Standard Edition हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Vivo ने पिछले महीने अपन स्मार्टफोन Y31s लॉन्च किया था। वहीं अब कंपनी ने इस स्मार्टफोन का नया वेरिएंट Vivo Y31s Standard Edition बाजार में उतारा है। जो कि कई पावरफुल फीचर्स से लैस है। इस स्मार्टफोन को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है। ग्लोबल मार्केट में इसके लॉन्च को लेकर कंपनी ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। 

Vivo Y31s Standard Edition की कीमत

Vivo Y31s Standard Edition को चीन में सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसमें 6GB + 128GB स्टोरेज दी गई है और इसकी कीमत CNY 1,699 यानि करीब 19,100 रुपये है। यह स्मार्टफोन लेक लाइट ब्लू, टाइटेनियम ग्रे और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। वहीं अगर Vivo Y31s की कीमत पर नजर डालें तो इसके 4GB + 128GB मॉडल को CNY 1,498 यानि करीब 16,900 रुपये और 6GB + 128GB वेरिएंट को CNY 1,698 यानि लगभग 19,200 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था।

Vivo Y31s Standard Edition के स्पेसिफिकेशन्स

Vivo Y31s Standard Edition में 720×1,600 पिक्सल के स्क्रीन रेजोल्यूशन के साथ 6.51 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। जो कि वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल डिजाइन के साथ आता है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर पर काम करता है और एंड्राइड 11 ओएस पर आधारित है। इसमें 6GB रैम दी गई है। साथ ही फोटोग्राफी के लिए ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। 

फोन का प्राइमरी सेंसर 13MP का है, जबकि 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। फोन में पावर बैकअप के लिए 5,000mAh बैटरी दी गई है जो कि 18W ड्यूल इंजिन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...