टेक डेस्क: Vivo ने Y-सीरीज का नया हैंडसेट Vivo Y12A को थाईलैंड में लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन में सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर का सपोर्ट होगा | इसके अलावा मिड-रेंज का प्रोसेसर और कुल तीन कैमरे दिए गए हैं।
Vivo Y12A की स्पेसिफिकेशन
Vivo Y12A स्मार्टफोन में 6.51 इंच का आईपीएस LCD एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है , रिजॉल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 439 प्रोसेसर, 3GB रैम और 32GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है | Vivo Y12A स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, पहला 13MP का प्राइमरी सेंसर और दूसरा 2MP का auxiliary लेंस है। फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा।
इसके अलावा स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी से लैस है, जिसकी बैटरी 10W चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए डुअल सिम स्लॉट, 4G VoLTE, ब्लूटूथ, जीपीएस, 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी पोर्ट मिलेगा।
Read also: WTC फाइनल: गीले मैदान के कारण खेल शुरू होने में देरी
Vivo Y12A की कीमत
Vivo Y12A स्मार्टफोन की कीमत 4,499 Baht यानी करीब 10,608 रुपये है। यह ग्रीन और ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

