भारत चैैंपियन बना तो क्या फिर न्यूड होंगी पूनम पांडे!

बॉलीवुडभारत चैैंपियन बना तो क्या फिर न्यूड होंगी पूनम पांडे!

Date:


भारत चैैंपियन बना तो क्या फिर न्यूड होंगी पूनम पांडे!

अपने बोल्ड अंदाज के लिए फेमस एक्ट्रेस पूनम पांडे एक बार फिर अपने बयान की वजह से सुर्खियों में हैैं. दरअसल, 2011 के वर्ल्ड कप में पूनम ने टीम इंडिया के वल्र्ड कप जीतने पर न्यूड होने की बात कही थी. और अब एक बार फिर वर्ल्ड टेस्ट चैैंपियनशिप के फाइनल के मौके पर उन्होंने न्यूडिटी का मुद्दा छेड़ दिया है. मॉडल से एक्टर बनीं पूनम फिर अपने इस बेबाक बयान के लिए चर्चा में हैं. पूनम अपने पति सैम बॉम्बे के साथ फिल्म और टीवी उद्योग के स्पॉट बॉयज को राशन किट बांटने निकली थी. इस दौरान उन्होंने मीडिया के कई सवालों के जवाब दिए. जब पूनम से किसी ने मीडियाकर्मी ने ये पूछा कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच चल रहा है तो आप कुछ प्रतिक्रिया देना चाहेंगी. इस पर पूनम ने कहा, ‘क्रिकेट चालू है? लोग क्रिकेट खेल रहे है? तो आप क्या चाहते हैं कि मैं फिर स्ट्रिप होने की बात कहूं।

पति को स्ट्रिप होने से रोका
इस मौके पर पूनम के पति ने सैम बॉम्बे ने कहा, ‘क्या मैं स्ट्रिप कर सकता हूं. ” इस पर पूनम पांडे ने मजाक करते हुए कहा, ‘तुम स्ट्रिप करना चाहते हो? इंडिया हार जाएगी मत करना. ” गौरतलब है कि पूनम पांडे अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर काफी विवादों में रहती हैैं. पहले तो वह सोशल मीडिया पर सिर्फ बोल्ड तस्वीरें ही शेयर करती थीं, लेकिन 2011 वर्ल्ड कप में टीम की जीत पर न्यूड होने का वादा करने के बाद उन्होंने न सिर्फ अपना वादा पूरा किया, बल्कि अब वो आए दिन अपने न्यूज वीडियोज और फोटोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैैं. इसी वजह से कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने उन्हें एडल्ट स्टार की तरह ट्रीट करना शुरू कर दिया है. हालांकि इसका पूनम पांडे और उनके पति की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ता. पूनम का कहना है कि वो सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए ऐसा करती हैैं और इसमें कुछ भी गलत नहीं है.

टीम इंडिया की अच्छी शुरुआत
मालूम हो कि इस समय भारत और न्यूजीलैंड की टीमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में आमने सामने हैं. यह मुकाबला साउथैम्प्टन के रोज बाउल मैदान पर खेला जा रहा है. फाइनल टेस्ट के पहले दिन का खेल बारिश में धुल गया था, जबकि दूसरे दिन खराब रोशनी की वजह से दिन के खेल को पहले ही खत्म करना पड़ा. दूसरे दिन 64.4 ओवर का खेल संभव हो पाया. डब्ल्यूटीसी फाइनल के दूसरे दिन भारत ने पहली पारी में 3 विकेट पर 146 रन बनाए. इस समय भारतीय टीम अच्छी स्थिति में है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...