लॉन्च से पहले Vivo S9 की प्री-बुकिंग डिटेल का खुलासा, जाने क्या होगा खास

टेक्नोलॉजीलॉन्च से पहले Vivo S9 की प्री-बुकिंग डिटेल का खुलासा, जाने क्या...

Date:


लॉन्च से पहले Vivo S9 की प्री-बुकिंग डिटेल का खुलासा, जाने क्या होगा खास

वीवो के अपकमिंग स्मार्टफोन Vivo S9 को लेकर आ रही लीक्स के मुताबिक कंपनी इस स्मार्टफोन को मार्च के अंत तक लॉन्च कर सकती है।  यह स्मार्टफोन 3 मार्च को चीन में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट हो गया है कि कंपनी इस सीरीज के तहत Vivo S9e को भी लॉन्च करने वाली है। 

Vivo की चीनी वेबसाइट पर कंपनी के अपकमिंग स्मार्टफोन Vivo S9 का प्री-बुकिंग पेज जारी किया गया है। जिसमें जानकारी दी गई है कि यह स्मार्टफोन चीन में 3 मार्च से प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हो जाएगा। यहां फोन की इमेज भी शेयर की गई है जिसमें फोन को दो कलर वेरिएंट में दिखाया गया है। 

कंपनी ने पिछले दिनों एक टीजर के माध्यम से खुलासा किया था कि अपकमिंग स्मार्टफोन Vivo S9 में 44MP का ड्यूल सेल्फी कैमरा मिलेगा। इसके साथ ही कंपनी Vivo S9e को भी लॉन्च करेगी और इसमें 32MP का कैमरा दिया जा सकता है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन के अधिक फीचर्स का खुलासा नहीं किया है। 

Vivo S9 को लेकर सामने आई लीक्स के अनुसार इस स्मार्टफोन में 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 1100 प्रोसेसर पर पेश किया जाएगा और फोटोग्राफी के लिए 44MP का प्राइमरी कैमरा उपलब्ध होगा। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.4 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related