ये है दिल्ली के आस- पास की खूबसूरत जगहें, एक बार जरूर जाइएगा

ट्रेवलये है दिल्ली के आस- पास की खूबसूरत जगहें, एक बार जरूर...

Date:


ये है दिल्ली के आस- पास की खूबसूरत जगहें, एक बार जरूर जाइएगा

हम आपको दिल्ली की ऐसी जगहें बतायेगे जो की बजट में होगी यहां घूमना इतना महंगा नहीं पड़ता, यहां आप अपने वीकेंड में जा सकते है.

लैंसडाउन 

ये है दिल्ली के आस- पास की खूबसूरत जगहें, एक बार जरूर जाइएगा
Image Source: Google ( Uk Academe)

लैंसडाउन उत्तराखंड की एक बहुत खूबसूरत जगह है जहां बहुत अधिक पर्यटक नहीं जाते हैं। यहां वे ही लोग जाते हैं जो इसे जानते हैं या दिल्ली के आसपास बहुत अधिक घूम चुके होते हैं।  यहां की ताजा हवाएं, खूबसूरत पहाड़ियां आपका आपका दिल जीत लेगी।

परवानू

ये है दिल्ली के आस- पास की खूबसूरत जगहें, एक बार जरूर जाइएगा
Image by Francisco Santos from Pixabay 

परवानू हिमाचल में स्थित है और यह भी एक ऐसी जगह है जो कि पर्यटकों की नजरों से अबतक बची हुई है। परवानू एक पहाड़ी क्षेत्र है, जहां पर खूब सारे फलों के बागान भी है। इस शांत से हिल स्टेशन पर केबल कार में बैठकर फल के बागों को देखना बहुत ही अच्छा लगता है। 

मांडवा

ये है दिल्ली के आस- पास की खूबसूरत जगहें, एक बार जरूर जाइएगा
Image Source: Google

राजस्थान के शेखावती में स्थित मांडवा भी घूमने के लिए एक ही बहुत ही शानदार और अनछुआ स्थान है। राजस्थान घूमने के लिए दिल्ली से अधिकांश लोग जयपुर और जोधपुर जाते हैं लेकिन यदि आप आराम से घूमना चाहते हैं और नया कुछ देखना चाहते हैं तो आप मांडवा जाइए। मांडवा में एक से बढ़कर एक हवेलियां हैं। सांस्कृतिक महत्वों के कारण भी यह जगह बहुत प्रसिद्ध है। 

नीमराना

ये है दिल्ली के आस- पास की खूबसूरत जगहें, एक बार जरूर जाइएगा
Image Source: Google (Holiday rider)

नीमराना का किला बहुत ही शानदार है। इसे देखकर दिल एकदम बाग-बाग हो जाता है। सर्दियों में तो यहां जाकर बहुत अच्छा लगेगा क्योंकि दिल्ली की कड़कती सर्दियों से तो आपको राहत मिलेगी ही साथ ही इस वक्त अच्छी हरियाली भी आपको देखने को मिलेगी। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related