विराट के शतक से आलोचकों के मुंह पर लग गए ताले

फीचर्डविराट के शतक से आलोचकों के मुंह पर लग गए ताले

Date:

विराट कोहली ने कहा कि उनकी योजना रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के हाई-प्रेशर मुकाबले में तेज गेंदबाजों पर आक्रमण करने और स्पिनरों के खिलाफ कम जोखिम लेने की थी और शानदार शतक लगाकर टीम को जीत दिलाने के बाद अगले मैच से पहले एक सप्ताह का ब्रेक पाकर खुश वह खुश हैं। भारत की चिर प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ छह विकेट की जीत ने टीम के लिए सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की कर दी है और मेजबान टीम को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है। कोहली ने अपने अधिकांश रन तेज सिंगल और डबल रन से बनाए क्योंकि उन्होंने 111 गेंदों पर नाबाद 100 रन में केवल सात चौके लगाए।

सुपरस्टार ने 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप ए के आखिरी मुकाबले का जिक्र करते हुए कहा, “36 साल की उम्र में एक सप्ताह का ब्रेक बहुत अच्छा है। इतना प्रयास करने के लिए मुझे बहुत मेहनत करनी पड़ती है।” उन्होंने मैच की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर अपना 51वां वनडे शतक पूरा किया। इस महत्वपूर्ण मैच में कोहली को स्पिनरों के खिलाफ काफी संघर्ष करना पड़ा। विराट ने कहा, एक महत्वपूर्ण मैच में इस तरह से बल्लेबाजी करना अच्छा लगता है, जहां रोहित के जल्द आउट होने के बाद सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए मेरा काम स्पष्ट था – बीच के ओवरों को नियंत्रित करना, स्पिनरों के खिलाफ जोखिम नहीं उठाना और तेज गेंदबाजों का सामना करना।

पाकिस्तान के खिलाफ अपना चौथा शतक बनाने के बाद कोहली ने पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में कहा, “मैं अपने खेल के तरीके से खुश हूं, मैं वनडे में इसी तरह खेलता हूं।” कोहली ने रन चेज में एक खास उपलब्धि भी हासिल की, क्योंकि वह हमवतन सचिन तेंदुलकर (18,246 रन) और श्रीलंका के कुमार संगकारा (14,234 रन) के बाद 14000 वनडे रन बनाने वाले दूसरे भारतीय और कुल मिलाकर तीसरे खिलाड़ी बन गए। पारी में उनके दृष्टिकोण के बारे में पूछे जाने पर कोहली ने कहा कि मुझे अपने खेल की अच्छी समझ है। यह बाहरी शोर को दूर रखने, अपनी ऊर्जा के स्तर और विचारों का ख्याल रखने के बारे में है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related