IND vs WI: Virat Kohli ने की सर डॉन ब्रैडमैन के रिकॉर्ड की बराबरी, WI के खिलाफ जड़ा 29वां Test शतक

इंटरनेशनलIND vs WI: Virat Kohli ने की सर डॉन ब्रैडमैन के रिकॉर्ड...

Date:

IND vs WI test series: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने भारत वेस्टइंडीज टेस्ट सीरिज में अपना 29वां शतक बनाया है। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने IND vs WI test series में 5 साल के बाद विदेशी धरती पर शतकों का सूखा खत्म किया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन विराट ने अपने टेस्ट करियर का 29वां शतक बनाया। विराट कोहली ने ये शतक बनाकर सर डॉन ब्रैडमैन के 29 शतकों की बराबरी कर ली है। कोहली का अंतरराष्ट्रीय मैचों में यह 76वां शतक है। वेस्ट इंडीज के त्रिनिदाद पोर्ट ऑफ स्पेन में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत के बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने शतक लगाते ही एक मील का पत्थर लगा दिया है। विराट कोहली ने शतक लगाते ही सर डॉन ब्रैडमैन के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

विराट कोहली ने अपने 500वें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टेस्ट मैच में एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में 29वां शतक लगाकर सर डॉन ब्रैडमैन के रिकॉर्ड की बराबरी की। विराट कोहली ने टेस्ट शतकों के मामले में दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला (28), न्यूजीलैंड के केन विलियमसन (28) और ऑस्ट्रेलिया के माइकल क्लार्क (28) को पीछे छोड़ दिया ।

वेस्टइंडीज के खिलाफ Virat Kohli ने बनाए 1000 Test Run

भारतीय बल्लेबाजों में विराट से अधिक टेस्ट शतक अब तक सचिन तेंदुलकर (51), राहुल द्रविड़ (36 शतक) और सुनील गावस्कर (34) के नाम दर्ज हैं। रिस्की पोंटिंग (41 ) , स्टीव स्मिथ (32) और जाइटी रूट (30) ने लगाए हैं। एक के साथ विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 1000 टेस्ट रन पूरे कर लिए हैं।

पांच साल बाद विदेशी धरती पर लगाया शतक

विराट कोहली ने इसी साल अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट शतक लगाया था। यह शतक उनका 28वां टेस्ट शतक था। 2019 के बाद विराट ने 2023 में टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाया था। लंबे इंतजार के विराट कोहली अपने पुराने फॉर्म में नजर आ रहे हैं। घर के बाहर विराट कोहली ने आखिरी शतक 2018 में लगाया था। दिसंबर 2018 में विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ स्टेडियम पर शतक लगाया था। अब वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में विराट ने शतक लगाया है। विदेश में टेस्ट शतक लगाने के लिए विराट को पांच साल इंतजार करना पड़ा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...