सहारनपुर। चमगादड का शिकार करना एक तेंदुए को भारी पड़ गया। तेंदुए ने छलांग लगाई और यह उसकी जिंदगी की आखिरी छंलाग साबित हुई। छलांग लगाते वक्त तेंदुआ एचटी लाइन से उलझ गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना फतेहपुर इलाके के गांव मुशैल की है। जहां पर चमगादड़ के शिकार के लिए तेंदुए ने मौत की छलांग लगाई। चमगादड़ को पेड़ पर लटका देख उसको पकड़ने के लिए तेंदुए ने छलांग लगाई। लेकिन वह हाईटेंशन बिजली के तार में उलझ गया और हाई वोल्टेज करंट लगने से तेंदुए की मौके पर ही मौत हो गई।
Read also: गोवर्धन के सीह गांव में देखा गया तेंदुआ, वीडियो वायरल होने से दहशत में ग्रामीण
घटना की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वन विभाग ने आशंका जताई है कि यह वही तेंदुआ है जो मेरठ से पकड़ कर शिवालिक के जंगल में छोड़ा गया था।
थाना फतेहपुर इलाके के मुशैल गांव के जंगल मे पेड़ के नीचे आज सुबह मंगलवार को एक तेंदुआ मृत अवस्था मे पड़ा मिला। तेंदुए के पास चमगादड़ और हाईटेंशन बिजली की तार भी टूटी पड़ी थी। घटनास्थल को देखने के बाद यह आशंका जताई कि तेंदुए ने पेड़ पर लटके हुए चमगादड़ को अपना शिकार बनाने की कोशिश की और छलांग लगाते हुए वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया।
Read also: आखिरकार लखनऊ में पकड़ा गया तेंदुआ
तेंदुए की मौत की खबर पर वन विभाग की टीम (Forest Department Team) मौके पर पहुंची। टीम ने घटना स्थल की जांच की। वन क्षेत्र अधिकारी मनोज कुमार का मानना है कि तेंदुए की मौत करंट लगने से हुई है। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। यह मादा तेंदुआ है जिसकी उम्र करीब ढाई साल मानी जा रही है।

