- विद्याज्ञान ने की 2022-23 शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश की घोषणा
- 16 दिसंबर से निःशुल्क उपलब्ध होंगे प्रवेश फाॅर्म, कक्षा 6 और 7 में होगा दाखिला
उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के मेधावी, आर्थिक रूप से पिछड़े ग्रामीण छात्रों को सर्वोत्तम शैक्षिक अवसर देने के लिए विद्याज्ञान लीडरशिप अकादमी द्वारा अपने शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए प्रवेश प्रक्रिया की शुरुआत 16 दिसंबर 2021 से की जा रही है। शिव नादर फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित एक निःशुल्क आवासीय विद्यालय विद्याज्ञान का प्रवेश फाॅर्म निःशुल्क उपलब्ध होगा। विद्याज्ञान द्वारा बुलंदशहर और सीतापुर के अपने दो परिसरों में कक्षा 6 और 7 में पढ़ने के लिए छात्रों का चयन करेगा। किसी भी जानकारी के लिए, आवेदक टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-102-1784 पर काॅल कर सकते हैं।
16 दिसंबर, 2021 से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं प्रखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, यूपी में सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त प्राथमिक विद्यालय, विद्याज्ञान वेबसाइट- -http://www.vidyagyan.in/admissions/ पर आवेदन पत्र निःशुल्क उपलब्ध होंगे।
Read also: वरुण गांधी ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर उठाया सवाल
आवेदक के पात्रता मापदंड के अन्र्तगत छात्रों को ग्रामीण, निम्न-आय वाले परिवारों से संबंधित होना चाहिए (जिनकी संयुक्त पारिवारिक आय 1 लाख रुपये प्रति वर्ष से अधिक नहीं है)। कक्षा 6 और 7 में प्रवेश के लिए आवेदन करने के लिए, छात्र को ग्रामीण स्कूल में क्रमशः ग्रेड 5 और 6 का छात्र होना अनिवार्य है।
प्रवेश के लिये लड़कियों की उम्र ग्रेड 6 के लिए न्यूनतम 10 वर्ष और अधिकतम 12 वर्ष और ग्रेड 7 के लिए 14 वर्ष या उससे कम होनी चाहिये। लड़कों की उम्र ग्रेड 6 के लिए न्यूनतम 11 वर्ष और अधिकतम 12 वर्ष और ग्रेड 7 के लिए न्यूनतम 11 वर्ष और अधिकतम 13 वर्ष होनी चाहिये।
तीन चरणों की प्रवेश प्रक्रिया के अन्र्तगत मार्च 2022 में यूपी के सभी जिलों में प्रारंभिक लिखित परीक्षा (ऑफलाइन ), प्रारंभिक दौर में चुने गए बच्चों के लिए लिखित परीक्षा और चयनित छात्रों और उनके परिवारों के साथ बातचीत की जायेगी।
विद्याज्ञान के सफल छात्र कर रहे देश का नाम रोशन
2009 में स्थापित, विद्याज्ञान ने पिछले एक दशक में कई छात्रों और उनके परिवारों के जीवन को बदल दिया है। विद्याज्ञान 2021 बैच के मनु चैहान ने 100 प्रतिशत छात्रवृत्ति पर, दुनिया के शीर्ष तीन विश्वविद्यालयों में से एक, अमेरिका के स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में प्रवेश प्राप्त किया है। विद्याज्ञान 2017 बैच के सचिन अग्रवाल ने अपने पहले प्रयास में प्रतिष्ठित यूपीएससी परीक्षा पास की और जल्द ही सेवा में शामिल होंगे।
Read also: अमेरिका जाने वालों में 20 फीसदी छात्र भारतीय, कोरोना के बावजूद 60 हजार वीजा
विद्याज्ञान के पूर्व छात्र अब दुनिया के कुछ प्रमुख संगठनों में काम कर रहे हैं। विद्याज्ञान 2017 बैच के अमरीश नायक ने अमेरिका में पर्ड्यू विश्वविद्यालय से स्नातक किया है और यूएस में डेटा इंजीनियर के रूप में वेलनेसिटी के साथ नौकरी कर रहे हैं। 2017 बैच के अनुज धारीवाल को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन दिया गया है। अन्य पूर्व छात्र आज कोल इंडिया, अमेजॅन, बायजू और बीएनपी परिबास सहित अन्य बड़े संगठनों में काम कर रहे हैं।
हर साल, विद्याज्ञान के छात्र भारत के साथ-साथ विश्व स्तर पर अग्रणी काॅलेजों और विश्वविद्यालयों में प्रवेश ले रहे हैं। छात्र आईआईटी, एनआईटी, आईआईएम, एम्स और एनडीए सहित अन्य संस्थानों में पढ़ रहे हैं। अमेरिका में, विद्याज्ञान के छात्र 100ः छात्रवृत्ति के साथ सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं ।

